हिमाचल उपचुनाव: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल जुब्बल कोटखाई में करेंगे प्रचार, सचिन पायलट भी पहुंचेंगे

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel हिमाचल में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। कांग्रेस अगले सप्ताह से अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुब्बल कोटखाई में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:51 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:51 AM (IST)
हिमाचल उपचुनाव: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल जुब्बल कोटखाई में करेंगे प्रचार, सचिन पायलट भी पहुंचेंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुब्बल कोटखाई में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, हिमाचल में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। कांग्रेस अगले सप्ताह से अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुब्बल कोटखाई में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। 27 अक्टूबर को वह प्रचार के लिए आएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का भी प्रचार के लिए जुब्बल कोटखाई पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि शुक्ला का दौरा अभी संभावित है। कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट भी 27 को मंडी में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। हालांकि उनका भी संभावित कार्यक्रम है।

रोहित ठाकुर की जीत से 2022 का मार्ग प्रशस्त होगा : राठौर

रोहड़ू। जुब्बल नावर कोटखाई का उपचुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस  के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में बटारगलु, हिमरी और शिल्ली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता में भारी आक्रोश है और जुब्बल नावर कोटखाई की जनता भाजपा को उपचुनाव में सबक सिखाएगी। बागवानी क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री का उदासीन रवैया रहा है।

उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर सशक्त और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मतदाता तक पहुंचने का आग्रह किया। वहीं, रोहित ठाकुर ने कहा कि बटारगलू दिवंगत नेता पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की जन्मभूमि रही है। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई को दो विकास पुरुषों पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह ने सींचा है और बागवानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे की नींव रखी।

chat bot
आपका साथी