हिमाचल में उपचुनाव की सुगबुगाहट हुई तेज, कुलदीप राठौर बोले- कांग्रेस पार्टी की ही होगी जीत

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:16 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:32 AM (IST)
हिमाचल में उपचुनाव की सुगबुगाहट हुई तेज, कुलदीप राठौर बोले- कांग्रेस पार्टी की ही होगी जीत
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा पार्टी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कांग्रेस एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों को लड़ेगी और जीतेगी भी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। कोरोना महामारी से लेकर सरकार की विफलताओं और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने जितने भी आंदोलन प्रदेश में किए, उनमें लोगों का भरपूर सहयोग मिला है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने दो नगर निगम चुनाव में  शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तरह इसे भी जबरन हथियाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस की एकजुटता से वह इसमें सफल नहीं हो सकी। कांग्रेस भाजपा के किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी। राठौर ने शुक्ला को भरोसा दिलाया कि वह इन उपचुनाव में जीत हासिल कर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

डर के कारण मंडी संसदीय उपचुनाव लडऩे से मना कर रहे कौल : रणवीर सिंह

मंडी। जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा द्रंग हलके की जनता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को उनके अनुभव व कर्मों का फल पिछले विधानसभा चुनाव में दे चुकी है। उसका डर अभी तक कौल के दिमाग से नहीं निकल पाया है। अब मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव लडऩे से भी इन्कार कर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के मुकाबले खुद को अयोग्य बता रहे हैं। रणवीर सिंह ने कहा कौल सिंह ठाकुर भूल गए हैं कि मुख्यमंत्री बनने के लिए विधायक बनना पड़ता है, परंतु आने वाले चुनाव में उनका सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। कांग्रेस आज राजनीतिक दल नहीं अपितु मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की पार्टी बन कर रह गई है। जीते हुए विधायक से लेकर जनता द्वारा हराए लोग भी केवल मुख्यमंत्री ही बनना चाहते हैं जो बड़ी ही हास्यास्पद स्थिति है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी में ऐतिहासिक विकास कार्यों की नींव रखी है, इसकी कल्पना भी कौल सिंह ठाकुर जैसे नेता अब तक नहीं कर सके और अब विकास कार्यों को देखकर बौखलाहट में हैं।

chat bot
आपका साथी