Himachal By Elections: लाहुल घाटी में बर्फ के फाहों के बीच उपचुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, देखिए तस्‍वीरें

Leaders Campaign In Snowfall शीत मरुस्थल लाहुल घाटी में बर्फ के फाहों के बीच चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समस्त घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच नेता व कार्यकर्ता डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:47 PM (IST)
Himachal By Elections: लाहुल घाटी में बर्फ के फाहों के बीच उपचुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, देखिए तस्‍वीरें
शीत मरुस्थल लाहुल घाटी में बर्फ के फाहों के बीच चुनाव प्रचार तेज हो गया है।

केलंग, जागरण संवाददाता। Leaders Campaign In Snowfall, शीत मरुस्थल लाहुल घाटी में बर्फ के फाहों के बीच चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समस्त घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच नेता व कार्यकर्ता डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की ओर से स्थानीय विधायक एवं मंत्री डाक्टर रामलाल मार्कंडेय ने स्वयं कमान संभाली है। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिछले दो सप्ताह से डोर-टू-डोर अभियान में जुटे हुए हैं। मंत्री मार्कंडेय ने रविवार को तोद घाटी का दौरा किया। उन्होंने बर्फ के फाहों के बीच घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। मार्कंडेय ने कहा भाजपा सरकार विकास के नाम पर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के बजट में बढ़ोतरी हुई है। जिला का एक समान विकास करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के पक्ष में वोट देकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करें। मार्कंडेय ने कहा कि लाहुल स्पीति में भाजपा की लहर चली हुई है और यहां से ब्रिगेडियर भारी मतों से बढ़त लेकर जीत हासिल करेंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की कमान पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने संभाली हैं। उन्होंने रविवार को पटन घाटी का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। रवि ठाकुर ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बर्फ़बारी के बीच डोर-टू-डोर अभियान को गति दी। रवि ठाकुर ने कहा लाहुल स्पीति के विकास में राजा वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा है। आज लोग वीरभद्र सिंह की कमी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा लाहुल स्पीति की जनता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को जीताकर उनका कर्ज चुकाने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में मतदान करें ताकि विकास की गति जो रुक गई है उसे फिर से गति दी जा सके।

chat bot
आपका साथी