Himachal By Election: मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बन रही उपचुनाव पर रणनीति

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा में अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए लगातार मंथन हो रहा है। पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने से लेकर सभी को एक मंच पर लाने के लिए कसरत की जा रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:01 AM (IST)
Himachal By Election: मानसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में बन रही उपचुनाव पर रणनीति
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा में अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए लगातार मंथन हो रहा है। पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने से लेकर सभी को एक मंच पर लाने के लिए कसरत की जा रही है। भाजपा ने अर्की उपचुनाव के लिए वरिष्ठ नेता डा. राजीव बिंदल को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल सह प्रभारी हैं। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अधिकतर  कमेटी के सदस्य परिसर में ही मौजूद हैं, इसलिए रणनीति तैयार की जा रही है।

पार्टी किसी भी स्तर पर  नेताओं के बीच टिकट को लेकर चल रही तनातनी को आपसी समन्वय से निपटाने के लिए प्रयास कर रही है। मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में इस मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक के बाद सभी ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है।

अर्की में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे हैं। इससे वह पार्टी के आला नेताओं को भी अवगत करवा चुके हैं। पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि पार्टी आला कमान उनकी सेवाओं को देखने के बाद टिकट उन्हें ही देगा। वहीं, दूसरी तरफ रत्नपाल भी पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि पार्टी इस बार उन पर ही विश्वास जताएगी।

खन्ना ने अनुराग से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी

शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं रेडक्रास सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभालने के लिए शुभकामना दी। खन्ना ने केंद्रीय मंत्री को रेडक्रास की पुस्तक 'इनीशिएटिवस' और स्वयं लिखी पुस्तक 'माय एक्सपीरियंस ड्यूरिंग कोविड-19, अ बिग सैल्यूट टू कोरोना वारियर्स' भेंट की। खन्ना ने कहा कि अनुराग ठाकुर देश एवं हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्व हैं। इनके नेतृत्व में खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। पूर्व में भी अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं का नेतृत्व किया है। इससे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में भी अच्छा कार्य किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

chat bot
आपका साथी