Himachal By Election: मंडी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल कोटखाई में 30 अक्‍टूबर को होगा मतदान

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। मंडी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर अर्की व जुब्‍बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने सभी जगह उपचुनाव करवाए जाने की घोषणा कर दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:35 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:27 PM (IST)
Himachal By Election: मंडी संसदीय क्षेत्र सहित फतेहपुर, अर्की व जुब्‍बल कोटखाई में 30 अक्‍टूबर को होगा मतदान
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव करवाने को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया। प्रदेश के चार उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को मतों की गिनती होगी और मंडी लोकसभा क्षेत्र को निर्वाचित सांसद मिलेगा। इसी तरह से प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-काेटखाई के लोगों को उनकी नुमाइंदगी करने वाला जनप्रतिनिधि प्राप्त होगा। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज सुबह चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की घोषणा कर दी गई। राज्य में उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता पहली अक्टूबर से लागू होगी।

मंडी लोकसभा क्षेत्र देश में दूसरा बड़ा संसदीय क्षेत्र

देश में आकार के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र मंडी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली अक्टूबर को उपचुनाव राजपत्र में अधिसूचित होंगे। आठ अक्टूबर को मंडी संसदीय सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। मतदान तीस अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

विधानसभा उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को नाम वापस ले सकेंगे

भारतीय चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में नाम वापस लेने का दिन भिन्न है। प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले उपचुनाव के दौरान सोलह अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। तेरहवीं विधानसभा के तहत कांगड़ा जिला के तहत आने वाले फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन होने के कारण राज्य में पहली विधानसभा सीट रिक्त हुई थी। उसके बाद शिमला जिला के तहत आने वाली जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से विधानसभा में मुख्य सचेतक एवं वरिष्ठ भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का निधन हुआ था और अगस्त में सोलन जिला के तहत आने वाली अर्की विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था।

Schedule for Bye-elections in Parliamentary/Assembly Constituencies of various States - poll date 30.10.21https://t.co/6UCZji9fej

— Spokesperson ECI (@SpokespersonECI) September 28, 2021

चुनाव आयोग पहले त्‍योहारी सीजन के बाद चुनाव करवाने की बात कर रहा था। क्‍यास लगाए जा रहे थे कि चुनाव अब चार नवंबर दीपावली के बाद ही होंगे। लेकिन आयोग ने अब एकाएक से उपचुनाव की घोषणा कर दी है। हिमाचल के दो प्रमुख राजनीति दल भाजपा व कांग्रेस के नेता चुनावी मोड में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Mandi By Election: भाजपा व कांग्रेस के लिए आसान नहीं मंडी का रण, बगावत से बिगड़ सकते हैं राजनीतिक समीकरण

chat bot
आपका साथी