Himachal By Election: उपचुनाव को लेकर हिमाचल के प्रवेश द्वार सील, केंद्रीय सुरक्षा बलों की 17 कंपनियां तैनात

Himachal By Election हिमाचल प्रदेश में चार उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव के लिए कुल 2796 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें से 48 क्रिटिकल 267 वल्नरेबल और 2481 आर्डिनरी श्रेणी के हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:49 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:49 AM (IST)
Himachal By Election: उपचुनाव को लेकर हिमाचल के प्रवेश द्वार सील, केंद्रीय सुरक्षा बलों की 17 कंपनियां तैनात
हिमाचल प्रदेश में चार उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal By Election, हिमाचल प्रदेश में चार उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव के लिए कुल 2796 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें से 48 क्रिटिकल, 267 वल्नरेबल और 2481 आर्डिनरी श्रेणी के हैं। चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार हिमाचल पुलिस ने 63 फ्लाइंग स्क्वाड और 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमा पर 40 बेरियरों, प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं।

इनमें आइटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ की कंपनियां शामिल हैं। प्रदेश पुलिस के 6000 पुलिसकर्मियों व 2539 गृहरक्षकों को भी तैनात किया गया है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर इनकी संवेदनशीलता के अनुसार पर्याप्त केंद्रीय अर्ध सैनिक बल पुलिस और गृह रक्षकों की तैनाती सुनियोजित तरीके से की गई है।

आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की उल्लंघन करने पर उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 35 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपित से 7.644 किलोग्राम चरस, 0.15 93 किलोग्राम हेरोइन, 0.096 ग्राम अफीम, 0.52 1 किलोग्राम गांजा, 14.40 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है।

शराब रखने के 101 मामले दर्ज

इसके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 101 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 109 1.58 7 लीटर देसी शराब, 351. 812 लीटर अंग्रेजी शराब और 757 लीटर बीयर बरामद की गई है।

chat bot
आपका साथी