Himachal By Election 2021: हिमाचल के आठ जिलाें में रहेगा आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभाव

Himachal By Election 2021हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के दौरान चार जिले आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर रहेंगे। राज्य के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता रहेगी। जिसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार कोई लोक लुभावन निर्णय नहीं ले सकेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:48 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:14 PM (IST)
Himachal By Election 2021: हिमाचल के आठ जिलाें में रहेगा आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभाव
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के दौरान चार जिले आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर रहेंगे।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Himachal By Election 2021, हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के दौरान चार जिले आदर्श आचार संहिता के दायरे से बाहर रहेंगे। राज्य के आठ जिलों में तत्‍काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता रहेगी। जिसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार कोई लोक लुभावन निर्णय नहीं ले सकेगी। वैसे भी प्रदेश में उपचुनाव या यूं कहें कि चुनाव का दौर लगातार चलता आया है। इस बात को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई बार सार्वजनिक तौर पर भी कह चुके हैं। चाहे प्रदेश के चार जिले उपचुनाव से अलग रहेंगे, लेकिन चुनावी माहौल पूरे प्रदेश में नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: Mandi By Election: भाजपा व कांग्रेस के लिए आसान नहीं मंडी का रण, बगावत से बिगड़ सकते हैं राजनीतिक समीकरण

मंडी लोकसभा उपचुनाव का छह जिलों पर रहेगा साया

आकार के मामले में राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र होने का गौरव मंडी संसदीय क्षेत्र को प्राप्त है। मंडी लोकसभा क्षेत्र के तहत मंडी जिला के अतिरिक्त कुल्लू, लाहुल-स्पीति, किन्नौर, शिमला जिला का रामपुर विधानसभा क्षेत्र और चंबा जिला के भरमौर व पांगी क्षेत्र आते हैं। यानी इस लोकसभा क्षेत्र के तहत छह जिले आते हैं, जिनमें से चार जिले पूरी तरह से आते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि जनजातीय किन्नौर व लाहुल-स्पीति जिलों से एक-एक विधायक है, जबकि कुल्लू जिला से चार विधानसभा सीटें हैं। मंडी जिला से दस सीटों में से 9 विधानसभा सीटों के मतदाता लोकसभा उप-चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal By Election: हिमाचल में उपचुनाव की घोषणा, मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन हलकों में 30 अक्‍टूबर को होगा मतदान

आठ जिलों में रहेगा कोड आफ कंडक्ट

उपचुनाव के दौरान राज्य के आठ जिलों में कोड आफ कंडक्ट रहेगा। ये जिले हैं मंडी, कांगड़ा, चंबा, सोलन, शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति व कुल्लू। तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए सोलन, शिमला व कांगड़ा जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें: Gandhi Family In Shimla: देश में उपचुनाव की घोषणा होते ही शिमला से दिल्ली लौटे सोनिया व राहुल गांधी

chat bot
आपका साथी