Himachal By Election 2021: कांग्रेस में तीन प्रत्‍याशियों के नाम लगभग तय, वीरभद्र सिंह का हलका रहे अर्की में पेच

Himachal By Election 2021 सत्ता का सेमीफाइनल मानकर उपचुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस ऐसे मजबूत और दमदार प्रत्याशियों पर ही दाव खेलेगी जिनके चयन पर विरोध के स्वर न उठें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चारों सीटों पर सर्वे करवाया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 08:22 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 08:22 AM (IST)
Himachal By Election 2021: कांग्रेस में तीन प्रत्‍याशियों के नाम लगभग तय, वीरभद्र सिंह का हलका रहे अर्की में पेच
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चारों सीटों पर सर्वे करवाया है।

शिमला, अनिल ठाकुर। Himachal By Election 2021, सत्ता का सेमीफाइनल मानकर उपचुनाव की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस ऐसे मजबूत और दमदार प्रत्याशियों पर ही दाव खेलेगी, जिनके चयन पर विरोध के स्वर न उठें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चारों सीटों पर सर्वे करवाया है। सह प्रभारी संजय दत्त ने हर विधानसभा क्षेत्र में बैठकें कर फीडबैक हाईकमान को सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी हर जिले में कार्यक्रम कर पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी है। पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा से पहले सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगा।

सूत्रों के मुताबिक तीन सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी लगभग तय हैं। सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है। इनमें मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पर दांव खेल सकती है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) रोहित ठाकुर को मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। फतेहपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह पठानिया प्रत्याशी हो सकते हैं। अर्की विधानसभा सीट पर अभी पेच फंसा हुआ है। यहां पर संजय अवस्थी और राजेंद्र ठाकुर टिकट की दौड़ में हैं।

उपचुनाव की चर्चा से पहले ही दोनों फील्ड में लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। अब कांग्रेस के लिए चुनौती इन दोनों को साथ लाकर चुनाव में उतरने की है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। मंडी संसदीय सीट पर प्रतिभा सिंह का नाम तय माना जा रहा है। हालांकि पंडित सुखराम पोते आश्रय शर्मा को मजबूत उम्मीदवार बता चुके हैं।

राठौर आज जा सकते हैैं दिल्ली

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर बुधवार दोपहर बाद दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में वह पार्टी हाईकमान के साथ बैठक कर टिकट पर चर्चा करेंगे। पहली अक्टूबर को वह कांगड़ा जाएंगे।

अलका लांबा आज आएंगी शिमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा बुधवार को शिमला पहुंचेंगी। वह साढ़े 11 बजे पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करेंगी।

chat bot
आपका साथी