पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में हिमाचल में हर मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन, 20 कार्यकर्ता होंगे शामिल

West Bengal Violence पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में हिमाचल भाजपा कार्यकर्ता दो दिन धरना प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन घटनाओं पर निंदा व्यक्त की है। इसके विरोध में प्रदेश मंडल में अगले दो दिन धरने होंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 09:43 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 09:43 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की हिंसा के विरोध में हिमाचल में हर मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन, 20 कार्यकर्ता होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में हिमाचल भाजपा कार्यकर्ता दो दिन धरना प्रदर्शन करेंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। West Bengal Violence, पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में हिमाचल भाजपा कार्यकर्ता दो दिन धरना प्रदर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कोरोना महामारी के समय पार्टी के देशभर के करोड़ों और हिमाचल के लाखों कार्यकर्ता संगठन ही सेवा-अभियान 2 के मूलमंत्र को लेकर के आम जनमानस एवं समाज की सेवा के लिए कार्यरत हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के नतीजों की घोषणा हुई है। असम में दोबारा हमारी भाजपा सरकार बनने जा रही है, पुदुचेरी में पहली बार हमारी भाजपा सरकार बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल में 3 विधानसभा सीटों से पार्टी को 77 सीटों पर विजय हासिल हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद रिकवरी रेट 78 फीसद, देखिए आंकड़े

यह भी पढ़ें: Himachal Covid Cases Update: कोरोना से रिकॉर्ड 48 मरीजों की मौत, 3824 नए मामले

इस कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में जहां मानव समाज एक-दूसरे की जान बचाने के लिए कार्यरत है। वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवी तत्व लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आक्रमण और हिंसा कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं की चुनाव के उपरांत हत्या कर दी गई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता घायल हैं। पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़ फोड़ और आगजनी की घटना हो रही है। यह लोकतंत्र का काला अध्याय तृणमूल कांग्रेस द्वारा लिखा जा रहा है।

उन्होंने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन घटनाओं पर निंदा व्यक्त की है। इसके विरोध में प्रदेश मंडल में अगले दो दिन धरने होंगे। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए प्रदेश के सभी मंडलों पर अधिकतम 20 की संख्या के साथ धरना करेगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दिल्ली से दो गुणा से भी अधिक हुई एक्टिव मामलों की प्रतिशतता, नए मामलों में 25 गुणा व मौत में 17 गुणा की वृद्धि

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HAS सहित NET और SET की कोचिंग देगा, प्रतियोगी परीक्षा के लिए मिलेगी कोचिंग

chat bot
आपका साथी