पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व कार्यालय जलाने के विरोध में हिमाचल में प्रदर्शन

Himachal BJP Protest पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के विरोध में हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा नेताओं ने कहा ऐसा करना लोकतन्त्र नहीं है। पश्चिम बंगाल व ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:24 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:43 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व कार्यालय जलाने के विरोध में हिमाचल में प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के विरोध में हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।

थुनाग, संवाद सहयोगी। Himachal BJP Protest, पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने के विरोध में हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। भाजपा नेताओं ने कहा ऐसा करना लोकतन्त्र नहीं है। मंगलवार को सराज भाजपा मंडल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी और मारपीट करने पर सराज मंडल अध्यक्ष भागीरथ शर्मा की अगुवाई में एक विरोध रैली निकाली, जिसमें पश्चिम बंगाल व ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा हार जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। दो उम्मीदवारों में एक हारेगा तो एक जीतेगा।

ममता बनर्जी नंदीग्राम में शुबेंदु से हारने के बाद बौखला गई और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु के कार्यालय में तोड़फोड़ कर उसे जलाने की कोशिश की, जो बेहद निंदनीय और घटिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए घोर निंदा की। सीडी बैंक के चेयरमैन कमल राणा ने कहा पश्चिम बंगाल में पिछले कल दंगे फसाद जो हुआ वो कदापि लोकतन्त्र नहीं है ममता द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने का संगठित प्रयास किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुलजारी लाल ठाकुर, पितांबर लाल, जिला परिषद सदस्य द्रोपदी ठाकुर व खीम दासी, प्रधान पखरैर मोनिका ठाकुर, प्रधान झूडीं लोक सिंह, प्रधान थाच बहल गुलाब सिंह, महामंत्री भीष्म ठाकुर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी