कोरोना की दूसरी लहर में भी मास्क बनाएगा महिला मोर्चा, संक्रमित परिवारों से लेकर हर आम की करेगी मदद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक एवं भयंकर है। दूसरी लहर के तहत हमें अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 03:13 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 03:13 PM (IST)
कोरोना की दूसरी लहर में भी मास्क बनाएगा महिला मोर्चा, संक्रमित परिवारों से लेकर हर आम की करेगी मदद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया।

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक एवं भयंकर है। दूसरी लहर के तहत हमें अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संगठन की सेवा फेस-2 का कार्य भाजपा ने प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें महिला मोर्चा की अग्रिम भूमिका रहने वाली है। फेस 1 में महिला मोर्चा ने 55 लाख से अधिक मास्क बनाकर वितरण किए थे। भारत में एक उदाहरण के रूप में उभर कर सामने आई थी। इसी प्रकार फेस 2 में भी महिला मोर्चा अधिक से अधिक संख्या में फेस कवर बनाकर वितरण करेगी।

इस कार्य में 2017 के प्रत्याशी, चुने हुए प्रतिनिधि, सरकार में चेयरमैन एवं वाईस चेयरमैन एवं भाजपा के पदाधिकारी महिला मोर्चा का सहयोग करेंगे। इस बार भी भाजपा भोजन, दवाई, कड़ा एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य में विशेष रुप से ही करेगी। जिन परिवारों के सभी सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी सेवा में भाजपा अग्रिम भूमिका निभाएगी।

महिला मोर्चा ने 17 जिला स्तर के अपने सभी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। कोरोना महामारी को लेकर जो भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उसको महिला मोर्चा दूर करेगी, जन सेवा में भी महिला मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा, हेल्पडेस्क लगाने का कार्य कर लोगो को वेक्सीन लगाने को प्रेरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी