हिमाचल भाजपा प्रवक्‍ता बलदेव तोमर परिवार सहित कोरोना पॉजिट‍िव, मंत्री सुखराम के संपर्क में आए थे

Himachal BJP Spokesperson हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्‍ता बलदेव तोमर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 02:37 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 02:42 PM (IST)
हिमाचल भाजपा प्रवक्‍ता बलदेव तोमर परिवार सहित कोरोना पॉजिट‍िव, मंत्री सुखराम के संपर्क में आए थे
हिमाचल भाजपा प्रवक्‍ता बलदेव तोमर परिवार सहित कोरोना पॉजिट‍िव, मंत्री सुखराम के संपर्क में आए थे

नाहन, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रवक्‍ता बलदेव तोमर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तोमर हिमाचल प्रदेश के हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संपर्क में आए थे। मंत्री के संक्रमित पाए जाने के बाद तोमर ने अपना व परिवार के सदस्‍यों का कोरोना टेस्‍ट करवाया, जिसमें वह पॉजिट‍िव पाए गए हैं। बलदेव तोमर ने कहा उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन चिक‍ित्‍सकों की सलाह पर वह अस्‍पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्‍होंने अनुरोध किया जो भी उनके संपर्क में आया है वह खुद को आइसोलेट कर अपनी कोरोना जांच करवाए। बलदेव तोमर शिलाई से विधायक भी रहे हैं।

बलदेव तोमर प्रदेश भाजपा प्रवक्‍ता होने के साथ राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष भी हैं। बलदेव तोमर ने बताया उनकी पत्नी, बेटा-बेटी व नौकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी