हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष बोले, फतेहपुर और मंडी उपचुनाव में दूर हो जाएगी कांग्रेस की गलतफहमी

Himachal Bypolls भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। पालमपुर और सोलन नगर निगम में जीतकर उनको लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने राजनीतिक बदलाव कर दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:19 AM (IST)
हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष बोले, फतेहपुर और मंडी उपचुनाव में दूर हो जाएगी कांग्रेस की गलतफहमी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Bypolls, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेता बौखलाहट में आकर बयानबाजी कर रहे हैं। पालमपुर और सोलन नगर निगम में जीतकर उनको लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने राजनीतिक बदलाव कर दिया है। उनकी यह गलतफहमी जल्द ही दूर हो जाएगी, जब फतेहपुर विधानसभा और मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। जनता भाजपा के साथ है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव में जिस प्रकार से कार्य किया वह सराहनीय है। भाजपा एवं सरकार ने इन चुनाव में किसी भी प्रकार के बल का प्रयोग नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के नेताओं में अंतर्कलह इतनी है कि कांग्रेस के जीते हुए पार्षद स्वयं भाजपा के संपर्क में थे। कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से डर लगना शुरू हो गया है। इसके कारण वह मुख्यमंत्री के खिलाफ तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। कुलदीप राठौर व कौल सिंह को अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार से पिछले तीन साल में कार्य किया है वह सराहनीय है। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। प्रदेश सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है, जिन आरोपों की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं वह मनगढ़ंत हैं।

chat bot
आपका साथी