भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत, कैमरे में नहीं दिमाग में रिकॉर्ड करें

Himachal BJP President नूरपुर संगठनात्मक भाजपा जिला का त्रिदेव सम्मेलन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुआ।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 01:19 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत, कैमरे में नहीं दिमाग में रिकॉर्ड करें
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत, कैमरे में नहीं दिमाग में रिकॉर्ड करें

नूरपुर, जेएनएन। नूरपुर संगठनात्मक भाजपा जिला का त्रिदेव सम्मेलन रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नूरपुर, फतेहपुर, जवाली व इंदौरा के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के टिप्स दिए। डॉ. बिंदल जब कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने के लिए नुस्खे दे रहे थे तो कुछेक इसे मोबाइल कैमरा से रिकॉर्ड कर रहे थे। इस दौरान बिंदल ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि नुस्खों को मोबाइल के कैमरे में नहीं बल्कि दिमाग में रिकॉर्ड करो, तभी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, गर्व होना चाहिए कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं जो राष्ट्र निर्माण के बारे में सोचती है। किसी भी प्रदेश व देश का विकास तभी हो सकता है जब उस पार्टी की सरकार चुनी जाए जिसका राष्ट्र निर्माण मुख्य एजेंडा हो।

बिंदल ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के 11 पहलू भी समझाए तथा बूथ को मजबूत करने के टिप्स दिए। बकौल बिंदल,भाजपा बलिदान, त्याग व तपस्या के सिद्धांतों वाली पार्टी है। पार्टी के हर कार्यकर्ता में यह भावना होनी चाहिए कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा का सदस्य बना है। इस अवसर पर विधायक राकेश पठानिया, रीता धीमान, अर्जुन ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज,  जिला अध्यक्ष रमेश राणा सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक बोले, सीएम के दौरे के लिए सभी व्यवस्थाएं करें पूरी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 फरवरी को देहरा प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को देहरा के विधायक होशियार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों बैठक की तथा तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में एसडीएम धनबीर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग अमरजीत सिंह राणा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेश कानूनगो, खंड विकास अधिकारी राजीव सूद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी