इनकम टैक्‍स न देने पर भाजपा विधायक के बैंक खाते सीज, पेनल्टी सहित करोड़ों की हो सकती है राशि

BJP MLA Bank Accounts Seized केंद्रीय आबकारी एवं कराधान विभाग ने हिमाचल के एक भाजपा विधायक के छह से सात बैंक खाते सीज कर दिए हैं। विधायक ने सेवा कर और अन्य केंद्रीय कर तीन साल से जमा नहीं करवाए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 10:28 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 10:28 AM (IST)
इनकम टैक्‍स न देने पर भाजपा विधायक के बैंक खाते सीज, पेनल्टी सहित करोड़ों की हो सकती है राशि
केंद्रीय आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक भाजपा विधायक के छह से सात बैंक खाते सीज कर दिए हैं

शिमला, जागरण संवाददाता। BJP MLA Bank Accounts Seized, केंद्रीय आबकारी एवं कराधान विभाग ने हिमाचल के एक भाजपा विधायक के छह से सात बैंक खाते सीज कर दिए हैं। विधायक ने सेवा कर और अन्य केंद्रीय कर तीन साल से जमा नहीं करवाए हैं। विधायक पर पेनल्टी के साथ कर की राशि तीन करोड़ से ज्यादा हो सकती है। विभाग की ओर से पहले इन्हें समय- समय पर नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया।  विभाग ने अंतिम नोटिस का जवाब न आने के बाद अब बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई की है। इन्हें उस समय तक सीज रखा जाएगा, जब तक विभाग को देय कर का भुगतान नहीं किया जाता है। विधायक मूल रूप से भवन निर्माण के काम से जुड़ा है।

केंद्रीय आबकारी एवं कराधाग विभाग वित्तीय वर्ष के अंत में लंबे समय से टैक्स न देने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में रोजाना कानूनी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई पैसा जमा नहीं करवाता है तो उनके बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के कई ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद लोग कर जमा करवाने के लिए पहुंच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी