Himachal BJP Meeting: 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी स्वर्णिम रथयात्रा, उपचुनाव व 2022 के लिए बनाई रणनीति

Himachal BJP Meeting भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल पीटरहाफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 08:23 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:57 PM (IST)
Himachal BJP Meeting: 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी स्वर्णिम रथयात्रा, उपचुनाव व 2022 के लिए बनाई रणनीति
भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल पीटरहाफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हुई।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Meeting, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक होटल पीटरहाफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे। सुरेश कश्यप बैठक में अभी तक के भाजपा के सभी कार्यों का वृत पार्टी के समक्ष रखा। सुरेश कश्यप ने कहा हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। इस अवसर पर स्वर्णिम रथ यात्रा द्वारा अनेकों कार्यक्रम सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली गयी आशीर्वाद यात्रा का भी अच्छा रिस्पांस आया था। सेवा ही संगठन भाग-1 और भाग-दो के कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा के पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर घर जा कर जनता की सेवा की।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेतृत्व में वैक्सीनशन की प्रथम डोज़ लगाने में देश भर में नंबर एक आया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है और 30 नवंबर तक प्रदेशवासियों को दूसरा वैक्सीनशन का डोज़ भी लग जाएगा।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में एक सशक्त सरकार चल रही है और हमार देश पूरे विश्व मे सेवा एवं कोविड वैक्सीनशन में अग्रिम भूमिका में है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का हिमाचल दौरा भी अच्छा रहा  भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाखों पोस्ट कार्ड द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा भाजपा आने वाले चुनावी वर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है और 2022 में एक बार फिर भाजपा हिमाचल में सश्क्त सरकार बनाएगी।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई व आगामी रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा भाजपा दो अक्टूबर को सेवा और समर्पण अभियान के तहत स्वछता अभियान चलाएगी, जिसमें नदियों के स्रोत की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा उपचुनाव को लेकर जैसे ही तिथि तय हो जाएगी, वैसे ही भाजपा चुनाव में उतरेगी। भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उपचुनावों के लिए भजपा पहले से ही तैयार और गंभीर है। उन्होंने कहा कृषि आंदोलन हिमाचल में बेअसर है, किसान संगठनों के साथ सरकार अनेकों बैठकें कर चुकी है, पर किसान संगठन अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी