Himachal BJP: मिशन रिपीट के लिए जयराम सहित धूमल और सौदान ने दिया कार्यकर्ताओं को यह संदेश

Himachal BJP Meeting भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन रिपीट करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल भाजपा ने कई उतार-चढ़ाव से होते हुए न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश में भी अग्रणी भूमिका स्थापित की है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:02 AM (IST)
Himachal BJP: मिशन रिपीट के लिए जयराम सहित धूमल और सौदान ने दिया कार्यकर्ताओं को यह संदेश
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मिशन रिपीट करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Meeting, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिशन रिपीट करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल भाजपा ने कई उतार-चढ़ाव से होते हुए न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश में भी अग्रणी भूमिका स्थापित की है। जयराम ठाकुर ने पार्टी में कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका पर बल देने की बात कही। देशभर में हिमाचल भाजपा के संगठन माडल को देश में प्रतिस्थापित किया जा रहा। इसके लिए संगठन महामंत्री की प्रंशसा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार के विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों से आह्वान किया कि बूथस्तर तक के कार्यकर्ता से संवाद व संपर्क को बढ़ाना होगा। इससे मिशन रिपीट नहीं हो सकता इस मिथक को तोडऩे में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ता को गिरकर उठना और आगे बढऩा के ध्येय वाक्य को जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया।

पांच नहीं, 25 साल के लिए बनाएं सरकार : सौदान सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जनसंघ का निर्माण देश और समाज की सेवा के लिए किया था, सभी ने तपस्या कर जन संघ व भाजपा को खड़ा किया था। हमने 1980 में भाजपा की स्थापना की थी और आज पार्टी का इतना बड़ा स्वरूप है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमें देश और समाज की सेवा करनी है, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्रथा है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब इसे तोडऩा है और 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनानी है। सौदान सिंह ने कहा कि पांच साल में नहीं, अधिक वर्षों में बदलाव आता है। हम बात आने वाले पांच साल की नहीं 25 साल के लिए सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, तब प्रदेश में परिवर्तन आएगा। कांग्रेस के पास कोई संगठन एवं सामाजिक संगठन नहीं है पर भाजपा के पास हर क्षेत्र में संगठन है, यह हमारी ताकत है। भाजपा ने देश और प्रदेश में एक सिस्टम खड़ा किया है और हिमाचल में पार्टी पन्ना समितियों तक पहुंच गई है, यह बड़ी उपलब्धि है।

चार साल का रिपोर्ट कार्ड बनाएंगे विधायक : खन्ना

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पार्टी और सरकार ने हर वर्ग की चिंता की और योजनाएं बनाई हैं। कार्यकर्ताओं  को सरकार के कामों को जनता तक पहुंचना है। हमने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड क्यों बनाया था। अब सभी विधायक चार साल का रिपोर्ट कार्ड भी बनाएंगे। हमारी पार्टी की ताकत हमारा कार्यकर्ता है। हम आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। खन्ना ने कहा कि सरकार ने कितने अच्छे काम किए हैं, यह हम जानते हैं, इस काम के लिए हमारा सर गर्व से उठता है। हम सभी को कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है। हर घर पर संपर्क कर बड़ा झंडा लगाना है और नाम की पट्टिका भी लगानी है। जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हौसला बढ़ाया है।

कार्यक्रम को धरातल तक ले जाएं कार्यकर्ता : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा की भाजपा जो कार्यक्रम तय करेगी उसको धरातल तक ले जाना है, सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचना है, जिससे भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की सुनेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2022 में फिर सरकार बनाएंगे। कई वर्षों से मेहनत की है, जिससे भाजपा का इतना बड़ा स्वरूप है। हमें कोई कमी लगती है तो नेतृत्व से बात करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश और प्रदेश के लिए बहुत काम किया है, उनके काम से फर्क पड़ता है, देश मजबूत होता है। हम सभी को पार्टी हित में सोचना है, कार्यकर्ताओं के बारे में सोचना है और सकारात्मक दिशा में काम करना है। हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा।

chat bot
आपका साथी