भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार की कांगड़ा उपमंडल में अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग, दिया यह तर्क

Anaj Mandi in Kangra सरकार ने जिला के तहत फतेहपुर और मंड इलाके में अनाज खरीद केंद्र खोले हैं इससे किसानों को खूब फायदा हो रहा है। ऐसे में अब कांगड़ा जिला के केंद्र बिंदु यानी कांगड़ा शहर के पास अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग बुलंद होने लगी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 02:17 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार की कांगड़ा उपमंडल में अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग, दिया यह तर्क
कांगड़ा जिला के केंद्र बिंदु यानी कांगड़ा शहर के पास अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग बुलंद होने लगी है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Anaj Mandi in Kangra, सरकार ने कांगड़ा जिला के तहत फतेहपुर और मंड इलाके में अनाज खरीद केंद्र खोले हैं, इससे किसानों को खूब फायदा हो रहा है। ऐसे में अब कांगड़ा जिला के केंद्र बिंदु यानी कांगड़ा शहर  के पास अनाज खरीद केंद्र खोलने की मांग बुलंद होने लगी है। भाजपा किसान मोर्चा कांगड़ा के अध्यक्ष राजे स्याल ने कहा कि एक अनाज खरीद केंद्र कांगड़ा शहर के पास खुलना चाहिए। उन्होंने कहा कांगड़ा व आसपास के इलाकों में पैदावार सबसे ज्यादा होती है। कांगड़ा हलके के ही जमानाबाद, अब्दुल्लापुर, सहौड़ा, ढुगियारी, कोटक्वाला आदि क्षेत्रों में हो रही खेती को सारा प्रदेश फॉलो करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश के किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बबली व कांगड़ा के पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय चौधरी से निवेदन किया कि अगर कांगड़ा में अनाज खरीद केंद्र खोला जाए तो क्षेत्र के सभी किसानों को इसका बहुत लाभ होगा। यह जगह सभी के लिए एक उचित बिंदू रहेगी।

वहीं कांगड़ा किसान मोर्चा की पूरी टीम उपाध्यक्ष विजय सैनी, महामंत्री अरविंद, सुभाष, जनक, रवि, शिखा, गोरा, शुभकरण ने इसे कांगड़ा के किसानों के लिए बहुत ही बहुमूल्य बताया। ऐसे में इन इलाकों में अनाज खरीद और क्लेक्शन केंद्र खोलना समय की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर

यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्‍ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके

यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus/Covid Cases Update: 35 हजार के ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा जिला में दस हजार

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

chat bot
आपका साथी