हिमाचल भाजपा बैठकों में रणनीति बनाने के बाद पूरे जोश से उतरेगी फील्‍ड में : अविनाश खन्‍ना

Himachal BJP Meeting हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कोर ग्रुप में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर सभी नेताओं ने चर्चा की हमने पार्टी के आगामी प्लान को लेकर रोड मैप तैयार किया है। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने हैं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 02:35 PM (IST)
हिमाचल भाजपा बैठकों में रणनीति बनाने के बाद पूरे जोश से उतरेगी फील्‍ड में : अविनाश खन्‍ना
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Meeting, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कोर ग्रुप में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर सभी नेताओं ने चर्चा की, हमने पार्टी के आगामी प्लान को लेकर रोड मैप तैयार किया है। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने हैं, उसको लेकर भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा पार्टी के सभी जिलों और मंडलों की बैठक होनी है उसकी नीति भी तय हुई है। उन्होंने कहा भाजपा इन उपचुनावों में हारी है, इसमें किसका क्या रोल रहा है और क्या क्या कारण रहे, उन पर भी विचार किया गया है। उन्‍होंने कहा हमारे लिए इन उपचुनावों के नतीजे आगाह करने वाले हैं। उन्होंने कहा की भाजपा 2022 का चुनाव दमखम से लड़ेगी।

सभी कमी पेशियों को दूर करते हुए हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा हम जनता और कार्यकर्ताओं की अपेक्षा को पूरी करेंगे। हमें गर्व और विश्वास है कि जिस प्रकार से प्रदेश और केंद्र सरकार ने जन हित में कार्य किए हैं वह सहरानीय हैं। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके कारण हमें सिर झुकाना पड़े, हमारी सरकार ने किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, हिम केअर, उज्जवला योजना जैसी जनकल्याण स्कीम जनहित में चलाई हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal BJP Meeting: अपनों की अनदेखी व वीरभद्र फैक्टर को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, ये भी हार के कारण

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारणी बैठक के बाद भाजपा नए जोश से फील्ड में उतरेगी। खन्ना के कहा कि अगले चुनाव में हमारी जीत पक्की है। हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल है, जिसका बड़ा लाभ हमें मिलता है। पूरे प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा का पन्ना प्रमुख कार्यरत है और हमारा कार्यकर्ता संघर्षशील, संस्कारित एवं मोटिवेटेड है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार व संगठन में कई नेता हो सकते हैं भारमुक्त, देर रात तक चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चर्चा

chat bot
आपका साथी