कांग्रेस में कभी सक्षम नेतृत्‍व या काबिल व्‍यक्ति को नहीं चुना, राजशाही की तरह चल रहा परिवारवाद : सत्‍ती

Himachal By Election भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा प्रदेश को सक्षम नेतृत्व देने में कांग्रेस कभी भी सफल नहीं हो सकती क्योंकि इस संगठन में कभी भी सक्षम नेतृत्व या काबिल व्यक्ति को नहीं चुना गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:32 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:32 PM (IST)
कांग्रेस में कभी सक्षम नेतृत्‍व या काबिल व्‍यक्ति को नहीं चुना, राजशाही की तरह चल रहा परिवारवाद : सत्‍ती
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती

फतेहपुर, संवाद सूत्र। Himachal By Election, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा प्रदेश को सक्षम नेतृत्व देने में कांग्रेस कभी भी सफल नहीं हो सकती, क्योंकि इस संगठन में कभी भी सक्षम नेतृत्व या काबिल व्यक्ति को नहीं चुना गया। जबकि पिता के बाद राजशाही की तरह युवराज का राज्य अभिषेक कर दिया गया है बिना यह देखे कि वह व्यक्ति कितना सक्षम और लोगों से कितना सुहानुभूति रखने वाला है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सती फतेहपुर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कांग्रेस की बात की जाए तो उन्होंने आज तक विकास व जन भावनाओं को दरकिनार करके सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है। विकास के नाम पर उन्होंने देश व प्रदेश में सदैव ही अपने परिवार के विकास पर बल दिया है। उनकी सोच की संकीर्णता का पता यही से चलता है कि पहले सालों पिता राजनीति करता रहा फिर सियासी जमीन पर बेटा फसल काटता है। केंद्र में भी देखा जाए तो कांग्रेस का पूरा संगठन इसी परिवारवाद की बलि चढ़ गया।

ऐसे में फतेहपुर की जनता तय करे कि उन्हें परिवारवाद को ही बढ़ावा देना है या फिर विकास की निरंतर प्रक्रिया के लिए आपके बीच में से साधारण परिवार से निकले व्यक्ति को चुनना है। जिसे यहां कि प्रत्येक समस्याओं का जमीनी तौर पर पता है और सुख दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहा है।

फतेहपुर की बात की जाए तो पिछले 12-13 साल में यहां विकास नाम पर कुछ विशेष कार्य नहीं हुए। लेकिन जब से जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश में बनी है। प्रदेश का कोई भी कोना विकास से वंचित नहीं रहा है। उन्होंने किसी क्षेत्र विशेष को महत्व न देते हुए प्रदेश के सभी इलाकों में समान विकास किया है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है और नई सड़कें बनाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी