Himachal BJP Meeting: भाजपा विस्‍तारित कोर ग्रुप की बैठक शुरू, ये नेता मौजूद

Himachal Pradesh BJP Meeting भाजपा विस्‍तारित कोर ग्रुप की बैठक वीरवार सुबह 11 बजे के बाद पीटरहाफ शिमला में शुरू हुई। बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शामिल हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:48 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:50 PM (IST)
Himachal BJP Meeting: भाजपा विस्‍तारित कोर ग्रुप की बैठक शुरू, ये नेता मौजूद
भाजपा विस्‍तारित कोर ग्रुप की बैठक वीरवार सुबह पीटरहाफ शिमला में शुरू हुई।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh BJP Meeting, भाजपा विस्‍तारित कोर ग्रुप की बैठक वीरवार सुबह 11 बजे के बाद पीटरहाफ शिमला में शुरू हुई। बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, कमलेश कुमारी, प्रवीण शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद, मंत्री राजीव सहजल, राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, मोहिंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेश भारद्वाज भी इस बैठक में मौजूद हैं।

प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारियों की बैठक शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रण्‍नीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा उपचुनाव में हार के कारणों पर भी मंथन होगा।

यह भी पढ़ें: Himachal BJP Meeting: अपनों की अनदेखी व वीरभद्र फैक्टर को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, ये भी हार के कारण

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार व संगठन में कई नेता हो सकते हैं भारमुक्त, देर रात तक चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चर्चा

chat bot
आपका साथी