सुधार कर हिमाचल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार करके हिमाचल प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन गया है। देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश ने ये उपलब्धि प्राप्त की है। कोरोना महामारी के गंभीर संकट काल से प्रदेश के लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:33 PM (IST)
सुधार कर हिमाचल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर वन राज्य बना, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार करके हिमाचल प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन गया है।

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार करके हिमाचल प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन गया है। देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश ने ये उपलब्धि प्राप्त की है। कोरोना महामारी के गंभीर संकट काल से प्रदेश के लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर दूसरा बड़ा उदाहरण पेश किया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। ट्विटर पर दिए गए बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का हर एक कर्मचारी, चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए रात-दिन काम कर रहा है। देश के बीस राज्यों में किए गए सर्वेक्षण में छोटे से पहाड़ी राज्य ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करके उदाहरण प्रस्तुत किया है। उत्तर भारत के पड़ोसी राज्यों की बात की जाए तो पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हिमाचल से बहुत दूर खड़े हैं।

चार वर्ष में हिमाचल कहां था

एक संस्था द्वारा किए गए सर्वेक्षण में मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश नंबर वन की पायदान पर है। तो पिछले वर्ष की बात की जाए तो 14वें स्थान पर खड़ा था, इससे पहले वर्ष 2019 में 12वें और वर्ष 2018 में 11वें स्थान से संतोष कर रहा था।

हमारे पड़ोसी कहां

पड़ोसी राज्यों की बात की जाए तो पंजाब 18वें स्थान पर नीचे गिरा है। हरियाणा ने पिछले वर्ष की रैंकिंग में सुधार करते हुए 7वां स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड 9वें स्थापन रहा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधर करने वाले बड़े राज्यों में आंध्रप्रदेश के बाद गुजरात तीसरे स्थान पर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का सिरमौर बनने पर खुशी जाहिर की है। इसका श्रेय स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी को दिया।

chat bot
आपका साथी