विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचेंगे 93 पूर्व व वर्तमान विधायक, कोविड टेस्‍ट जरूरी, ये रहेंगे मंच पर मौजूद

Himachal Assembly Special Sessionविधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने वाले सभी वर्तमान विधायकों एवं पूर्व विधायकों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र में आने के लिए कुल 93 विधायकों व पूर्व विधायकों ने सहमति दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 12:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 12:50 PM (IST)
विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचेंगे 93 पूर्व व वर्तमान विधायक, कोविड टेस्‍ट जरूरी, ये रहेंगे मंच पर मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पत्रकारों से बात करते हुए

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Assembly Special Session, विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने वाले सभी वर्तमान विधायकों एवं पूर्व विधायकों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र में आने के लिए कुल 93 विधायकों व पूर्व विधायकों ने सहमति दी है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रदेश को मौजूदा बुलंदियों तक पहुंचाने में हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार का योगदान रहा है। इसके अलावा स्वर्गीय राम लाल ठाकुर, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकास के लिए हर संभव कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों को 10 बजे सदन में की गई व्यवस्था के तहत पहुंचना होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन 11 बजे शुरू होगा और 12 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत एक सामूहिक चित्र भी लिया जाएगा, जिसमें सभी पूर्व व वर्तमान सदस्य शामिल होंगे।

विपिन सिंह परमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विधानसभा में वर्ष 2003 में डाक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम राष्ट्रपति रहते हुए विशेष निमंत्रण के तहत विधानसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उसके बाद वर्ष 2013 में प्रणब मुखर्जी ने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्‍य में विधानसभा को संबोधित किया था।

मंच पर ये रहेंगे

मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द के अलावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी सदस्य अपनी अपनी सीटों पर रहेंगे।

जस्टिस विवेक ठाकुर के पिता आएंगे

विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विवेक ठाकुर के पिता व्हील चेयर पर इस सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम व पूर्व कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: President Himachal Visit: शिमला शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, 16  किलोमीटर सड़क से हटाए वाहन

यह भी पढ़ें: Jairam Thakur Delhi Visit: आज फिर दिल्ली जाएंगे जयराम, मंत्रिमंडल में बदलाव सहित इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

chat bot
आपका साथी