पेपरलेस विधानसभा में कागज पर ही पूछे 20 फीसद सवाल, दो अगस्‍त से शुरू हो रहा है मानसून सत्र

Himachahl Vidha Sabha देश की पहली ई-विधान प्रणाली का गौरव हासिल करने वाली पेपरलेस हिमाचल विधानसभा में करीब 20 फीसद सवाल विधायकों ने कागज पर ही पूछे हैं। दो अगस्त से शुरू होने वाले मानसून में 10 बैठकें प्रस्तावित हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:42 AM (IST)
पेपरलेस विधानसभा में कागज पर ही पूछे 20 फीसद सवाल, दो अगस्‍त से शुरू हो रहा है मानसून सत्र
हिमाचल विधानसभा में करीब 20 फीसद सवाल विधायकों ने कागज पर ही पूछे हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachahl Vidha Sabha, देश की पहली ई-विधान प्रणाली का गौरव हासिल करने वाली पेपरलेस हिमाचल विधानसभा में करीब 20 फीसद सवाल विधायकों ने कागज पर ही पूछे हैं। दो अगस्त से शुरू होने वाले मानसून में 10 बैठकें प्रस्तावित हैं। अब तक सत्र के लिए 350 सवाल पूछे गए हैं, जिनमें से 70 आफलाइन हैं। विधानसभा सचिवालय को 80 फीसद सवाल ही आनलाइन मिले हैं। 2014 में यहां ई-विधान प्रणाली को लागू किया गया था। अभी विधायक पूरी तरह से आनलाइन नहीं हो पाए हैं। अधिकतर पुराने ढर्रे पर चलते हुए आफलाइन सवाल दे रहे हैं।

राज्यपाल नहीं करेंगे संबोधित

नए राज्यपाल के तौर पर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के पदभार संभालने के बाद विधानसभा का पहला सत्र आयोजित हो रहा है। सत्र के आरंभ होने पर राज्यपाल विधानसभा को संबोधित नहीं करेंगे। दो अगस्त को दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भाजपा से मुख्य सचेतक रहे नरेंद्र बरागटा के निधन पर शोकोद्गार से शुरू होगा। 13 अगस्त तक सत्र आयोजित होगा। इस दौरान शनिवार व रविवार को दो दिन का अवकाश होगा। 5 अगस्त व 13 अगस्त को प्राइवेट मेंबर डे होगा जिसमें विधायक अपने संकल्प प्रस्तुत करेंगे।

कोरोना और फसल के नुकसान से संबंधित हैं सवाल

मानसून सत्र के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के विधायकों ने सवाल पूछे हैं, जिसमें मुख्य रूप से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के साथ कोविड के दौरान किए गए प्रबंध और खर्च की राशि से संबंधित सवाल भी शामिल हैं। प्रदेश में सूखे के कारण और ओलावृष्टि के कारण फसल को हुए नुकसान से संबंधित सवाल भी हैं।

80 फीसद आनलाइन सवाल

सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा यशपाल का कहना है विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अभी तक 350 सवाल आए हैं। इसमें से 80 फीसद आनलाइन आए हैं।

chat bot
आपका साथी