हिमाचल के सांसदों ने राज्‍यपाल से की मुलाकात, राकेश पठानिया ने पर्यावरण मंत्री से उठाए प्रदेश के मुद्दे

Himacal MP Meets Governor केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश से संबंधित अन्य सांसदों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में भेंट की। राज्यपाल ने हिमाचल से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसदों से विस्तृत चर्चा की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:33 PM (IST)
हिमाचल के सांसदों ने राज्‍यपाल से की मुलाकात, राकेश पठानिया ने पर्यावरण मंत्री से उठाए प्रदेश के मुद्दे
दिल्‍ली में हिमाचल के सांसदों ने राज्‍यपाल से मुलाकात की। दायें राकेश पठानिया केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ।

शिमला, जेएनएन। Himacal MP Meets Governor, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश से संबंधित अन्य सांसदों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से नई दिल्ली में भेंट की। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सांसद सुरेश कश्यप तथा राज्यसभा सदस्‍य इंदु गोस्वामी ने आर्लेकर को हिमाचल का राज्यपाल बनने पर बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्ति की कि हिमाचल प्रदेश के विकास में उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस शिष्टाचारपूर्ण भेंट में राज्यपाल ने हिमाचल से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसदों से विस्तृत चर्चा की। प्रदेश सरकार मेें वन मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

वन मंत्री राकेश पठानिया ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। वन मंत्री रोश पठानिया ने केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के विभ‍िन्‍न मुद्दे उठाए। राकेश पठानिया ने उनके साथ ही विभिन्‍न विकास प्रोजेक्‍ट पर मंत्रणा की। केंद्रीय मंत्री ने राकेश पठानिया को हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया है।

प्रदेश के विभिन्‍न प्रोजेक्‍ट वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के इंतजार में लटके हैं। ऐसे में राकेश पठानिया की भूपेंद्र यादव से मुलाकात काफी कारगर साबित हो सकती है।

chat bot
आपका साथी