VIDEO: विवेक ने जनवरी में घर आने का किया था वादा, शादी के एक साल बाद ही उजड़ा पत्‍नी का सुहाग

Helicopter Crash Soldier Martyr तमिलनाडू के कुन्‍नूर में हे‍लीकाप्‍टर क्रैश में हिमाचल जयसिंहपुर के बेटे ने भी बलिदान दिया है। वीर भूमि हिमाचल के 29 वर्षीय बेटे के बलिदान की सूचना के बाद जय‍सिंहपुर में मातम पसरा हुआ है। लांस नायक विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 09:13 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 02:46 PM (IST)
VIDEO: विवेक ने जनवरी में घर आने का किया था वादा, शादी के एक साल बाद ही उजड़ा पत्‍नी का सुहाग
हे‍लीकाप्‍टर क्रैश में शहीद हुए जयसिंहपुर के विवेक कुमार की फाइल फोटो व उनकी पत्‍नी।

परिवेश महाजन, जयसिंहपुर। Helicopter Crash Soldier Martyr, तमिलनाडू के कुन्‍नूर में हे‍लीकाप्‍टर क्रैश में हिमाचल जयसिंहपुर के बेटे ने भी बलिदान दिया है। वीर भूमि हिमाचल के 29 वर्षीय बेटे के बलिदान की सूचना के बाद जय‍सिंहपुर में मातम पसरा हुआ है। लांस नायक विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे। विवेक नवंबर में ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है विवेक ने बुजुर्ग पिता रमेश चंद से जनवरी में फि‍र से आने का वादा किया था, लेकिन वह दुखद हादसे में शहीद हो गया। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल के ठेहडू गांव में हर शख्‍स उदास है। बताया जा रहा है विवेक पहले जैक राइफल में थे व बाद में पैरा कमांडो में सेवाएं दे रहे थे। विवेक की ड्यूटी वीआइपी की सुरक्षा में लगी थी।

यह भी पढ़ें: शहीद विवेक की पार्थिव देह के लिए करना होगा इंतजार, डीएनए सैंपल की जांच के बाद सौंपेगी सेना

विवेक की बीते वर्ष 2020 में ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। घर पर पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के डेढ़ साल बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया तो छह माह के मासूम से पिता का साया उठ गया।

कुन्‍नूर हेलीकाप्‍टर क्रैश: जयसिंहपुर में विलाप करती शहीद लांस नायक की मां।#HelicopterCrash #himachalmartyr #HimachalPradesh @JagranNews pic.twitter.com/cpcJZVEz0N

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) December 9, 2021

विवेक रमेश चंद के सबसे बड़े बेटे थे। विवेक का छोटा भाई बैजनाथ में बेकरी में काम करता है व बहन की शादी हो चुकी है। विवेक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं व माता आशा देवी गृहणी हैं। देर रात तक प्रशासन की ओर से विवेक के परिवार को उनके शहीद होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। विवेक के ताया सीताराम ने बताया उन्‍हें खबरों के माध्‍यम से ही सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें: Bipin Rawat Helicopter Crash हिमाचल को भी मिले जख्म, जयसिंहपुर का जवान शहीद, स्‍वजन रो-रोकर बेहाल

यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: शिमला से रहा है बिपिन रावत का गहरा नाता, इस स्‍कूल में की थी पढ़ाई

chat bot
आपका साथी