अटल टनल के दोनों छोर पर डेढ़ फीट ताजा हिमपात, लाहुल घाटी में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Snowfall in Himachal अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भारी बर्फबारी हुई है। नाॅर्थ ओर साउथ पोर्टल पर एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल सभी वाहनों के लिए बंद कर दी गई है जबकि लाहुल घाटी में भी जन जीवन प्रभावित हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:32 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:32 AM (IST)
अटल टनल के दोनों छोर पर डेढ़ फीट ताजा हिमपात, लाहुल घाटी में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भारी बर्फबारी हुई है।

मनाली, जेएनएन। Snowfall in Himachal, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भारी बर्फबारी हुई है। नाॅर्थ ओर साउथ पोर्टल पर एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल सभी वाहनों के लिए बंद कर दी गई है, जबकि लाहुल घाटी में भी जन जीवन प्रभावित हुआ है। जिला मुख्यालय केलंग में भी करीब आठ इंच बर्फ गिरी है। लाहुल की गाहर, चंद्रा, तोद व पटन घाटी की सभी सड़कें अवरुद्ध हो गई है। मौसम खुलते ही बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुट गया है। लाहुल स्पीति प्रशासन ने वाहन चालकों व लोगों से जोखिम न उठाने का आग्रह किया है। दूसरी ओर रोहतांग दर्रे में दो फीट से अधिक बर्फ गिरी है। रोहतांग सहित पर्यटन स्थल कोकसर, राहनीनाला, मढ़ी, ब्यासनाल, गुलाबा, कोठी, फातरु, अंजनीमहादेव व सोलंग में भी बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी से दोगुना हुई उत्सव की खुशियां

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति की लाहुल घाटी में सोमवार से शरद उत्सव का आगाज होने जा रहा है। घाटी में हुई बर्फबारी से उत्सव की खुशियां दोगुना हो गई हैं। हालांकि बर्फ ने बीआरओ की दिक्कत को बढ़ाया है लेकिन विभिन्न जगह आज से शुरू होने जा रहे उत्सवों की रौनक दोगुना हो गई है। सोमवार को तकनीक शिक्षा मंत्री शीत मरुस्थल भूमि में दो महीने तक चलने वाले इस शरद उत्सव की शुरुआत करेंगे।

बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा : उपायुक्‍त

उपायुक्त लाहुल स्पीति पंकज राय ने कहा लाहुल की हर घाटी में दो महीने तक उत्सव की धूम रहेगी। हर घाटी में वहां के रीति रिवाज अनुसार उत्सव को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया शरद उत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ताजा बर्फबारी से घाटी की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। उन्होंने कहा बीआरओ सड़कों की बहाली में जुट गया है। आज शाम तक केलंग घाटी मनाली से जुड़ जाएगी।

नड्डी से बिलिंग तक बर्फवारी, मौसम के तेबर अभी भी खराब

धर्मशाला। शनिवार दोपहर बाद बिगड़ी मौसम के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया था। मैदानी क्षेत्रों में तो रात भी रूक रूक का बारिश होती, लेकिन पहाड़ों पर बर्फवारी भी जारी रही। रविवार सुबह तक मैक्लोडगंज के नड्डी रेंज से लेकर बैजनाथ बिलिंग घाटी तक बर्फबारी का ही नजारा है। बर्फवारी के कारण, नड्डी, गलू, ठठारना आदि जैसे क्षेत्रों में पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: प्रदेश में ताजा बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: Panchayat Pradhan Oath: यहां बर्फबारी के कारण नहीं हो पाई पंचायत प्रधान व उपप्रधान की शपथ

chat bot
आपका साथी