lN PICS: नववर्ष के आगाज से पहले बर्फबारी से निखर उठे हिमाचल के पर्यटन स्‍थल, देख‍िए तस्‍वीरें

Snowfall IN PICS नववर्ष के आगाज से पहले हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल बर्फबारी से निखर उठे हैं। शिमला जिला के कुफरी व नारकंडा में भारी बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के ऊपरी इलाकों व धौलाधार की पहाडि़यां बर्फ से ढक गई हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 01:32 PM (IST)
lN PICS: नववर्ष के आगाज से पहले बर्फबारी से निखर उठे हिमाचल के पर्यटन स्‍थल, देख‍िए तस्‍वीरें
नववर्ष के आगाज से पहले हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल बर्फबारी से निखर उठे हैं।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Snowfall IN PICS, नववर्ष के आगाज से पहले हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्‍थल बर्फबारी से निखर उठे हैं। शिमला जिला के कुफरी व नारकंडा में भारी बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के ऊपरी इलाकों व धौलाधार की पहाडि़यां बर्फ से ढक गई हैं। सोलन जिला के चायल व आसपास के इलाकों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। रात से ही बारिश हो रही थी और जैसे ही सुबह हुई तो आसपास की वादियों में बर्फ की सफेद चादर चढ़ी हुई थी। जिला चंबा के डलहौजी में भी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा मनाली व लाहुल स्‍पीति अटल टनल के आसपास बर्फ के ढेर लग गए हैं। बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। पर्यटन नगरी मनाली से लेकर पतलीकूहल तक भारी बर्फ गिरी है।

यह भी पढ़ें: Snowfall: भारी बर्फ़बारी के कारण अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद, होटल के बाहर ही बर्फ में मस्‍ती

मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है।  रविवार को प्रदेश में सात स्थानों केलंग, कल्पा, मंडी, भुंतर, सुंदरनगर, मनाली व सोलन में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 29, 30 व 31 दिसंबर को प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व सोलन में कोहरा जमने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कांगड़ा में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Snowfall In Shimla: शिमला शहर में भारी बर्फबारी, नववर्ष पर पर्यटकों की आमद बढ़ने की जगी उम्‍मीद

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस) स्थान, न्यूनतम, अधिकतम केलंग, -11.6, 5.8 कल्पा, -3.4, 10.3 मंडी, -2.0, 17.1 भुंतर, -1.4, 16.2 सुंदरनगर, -1.2, 19.2 मनाली, -0.6, 11.8 सोलन, -0.5, 19.0 धर्मशाला, 2.6, 14.2 ऊना, 3.0, 19.2 शिमला, 4.7, 14.5 नाहन, 7.1, 18.3

यह भी पढ़ें: Snowfall: धौलाधार की पहाड़‍ियों पर भारी बर्फबारी, धर्मशाला के ऊपरी इलाकों में भी पहुंची बर्फ

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बिछी बर्फ की चादर में घूमते पर्यटक। रविवार रात से सोमवार सुबह तक श‍िमला में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण कई सड़कें बंद हैं व बिजली भी गुल है।

सोमवार को बर्फबारी के बाद शिमला शहर का नजारा। शहर में बर्फबारी के कारण जिंदगी थम गई है। गाडि़यां नहीं चल पा रही हैं। लेकिन पर्यटक जरूर बर्फ का खूब आनंद ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी