धौलपुर में तेज बारिश से धान की फसल तबाह, लोग परेशान

राहत देने वाली बारिश अब आफत बनने लगी है। नदी नालों में उफान के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क बिजली पानी की परियोजनाओं के साथ-साथ मकान दुकान गौशाला सहित किसानों की फसलों को भी सीधे तौर पर नुकसान हुआ है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 12:24 PM (IST)
धौलपुर में तेज बारिश से धान की फसल तबाह, लोग परेशान
तेज बारिश के कारण स्थानीय लागों की धान की फसल तबाह हो गई है।

बडूखर, संवाद सूत्र। राहत देने वाली बारिश अब आफत बनने लगी है। नदी नालों में उफान के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क, बिजली, पानी की परियोजनाओं के साथ-साथ मकान, दुकान, गौशाला सहित किसानों की फसलों को भी सीधे तौर पर नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत टटवाली के तहत पड़ते गांब धौलपुर में तेज बारिश के चलते स्थानीय लागों की धान की फसल तबाह हो गई।

तेज़ नाले की चपेट में तकरीबन पांच परिवारों की धान की फसल तबाह हो गई। नाले में आये रेत बजरी किसानों के खेतों में जा घुसी। जिससे भारी मात्रा में धान की फसल तबाह हो गयी। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि सरकार किसानों की सुध ले और मौके पर जा के उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

यह बोले किसान

स्थानीय लोग प्रीतम कुमार, किशोरी लाल, सुभाष, महिंदर, मनमोहन, राकेश, मंगू, संजू आधी लोगों का कहना है कि इस प्रकार की स्थिति 1988 की बाढ़ में हुई थी उस समय भी भारी फसल की तबाही हुई थी।इस बार तो किसानों द्वारा लगाई गई उनकी अपनी मोटरे भी पानी मे डूब गई। किसानों ने सरकार से उचित सहायता की मांग की है।

मूहल पंचायत की सड़कें गड्ढों में तब्दील,सड़कों की दशा सुधारे लोकनिर्माण विभाग

मूहल, संवाद सूत्र। मूहल पंचायत की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यहां पर टू व्हीलर तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह सड़कों की समस्या आज की नहीं क्ई सालों से चली आ रही है। पिछले दो साल से यहां पर कभी काम लगता है और कुछ भाग बनाकर फिर काम बंद हो जाता है। यहां विकास के बड़ेबड़े खोखले दावे जरुर होते हैं।

कुछ एक जगह काम करवाया जाता है कुछेक को रहने दिया जाता है, जिस कारण बरसात के दिनों में आम राहगीर व दोपहिया चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है फिर भी लोग इस योजना से वंचित हैं। जब भी चुनाव आते हैं तो सड़कों को चकाचक करने के दावे होते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही यह दावे खत्म हो जाते हैं। संपर्क मार्ग ही बदहाल होंगे तो विकास कहां से होगा। यहां तक पहुंचने में लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कें खड्ड में तब्दील हो चुकी हैं। लेकिन इसकी कोई भी सुध नहीं ली जा रही है। लोक निर्माण विभाग महज मूक दर्शक बना हुआ है। जबकि लोक निर्माण विभाग की ही सबसे अधिक जिम्मेदारी है।

लोकनिर्माण विभाग को चाहिए कि बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करे ताकि लोगों को सुविधा हो सके। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मूहलवासियों जनक, भुपिंद्र, मीरा, विजय, मुनीष, सौरभ, संजीव कुमार अजीत शर्मा, अश्वनी शर्मा, बबलू व अन्य सभी की मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि अतिशीघ्र यहां की सड़कों की दशा सुधारने के आदेश दें ताकि सालों से चली आ रही समस्या का हल हो सके। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं होगा तो मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और शिकायत भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी