जिला कांगड़ा में हो रही झमाझम बारिश, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

जिला कांगड़ा में झमाझम हो रही बारिश ने जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। दो दिन मौसम में कुछ राहत मिलने के बाद वीरवार शाम से बारिश शुरू हो गई। रात भर तेज बारिश हुई है और बारिश का क्रम जारी है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:28 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:28 AM (IST)
जिला कांगड़ा में हो रही झमाझम बारिश, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
जिला कांगड़ा में झमाझम हो रही बारिश ने जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। जिला कांगड़ा में झमाझम हो रही बारिश ने जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। दो दिन मौसम में कुछ राहत मिलने के बाद वीरवार शाम से बारिश शुरू हो गई। रात भर तेज बारिश हुई है और बारिश का क्रम सुबह भी जारी है। अभी तक कोई बड़े नुकसान या रास्ता बंद होने की सूचना तो नहीं आई है। लेकिन मौसम ने जनजीवन पर प्रभाव जरूर डाला है।

जिन लोगों ने सुबह अपने कार्यों व गंतव्यों के लिए रवाना होगा था वह अपने गंतव्यों के लिए रवाना नहीं हो पा रहे हैं। वहीं सायर संक्रांति के बाद से शुरु होने वाले शुभकार्यों व मंगल कार्यों के आयोजकों को भी परेशानी हो रही है।सायर संक्रांति के बाद विवाह शादियों का भी मुहुर्त है, ऐसे में इस तरह के आयोजनों में जुटे परिवार भी मौसम की बेरुखी से परेशान हो रहे हैं। वहीं अपने खेतों में घास आदि काटने का क्रम शुरू करने का मन बना चुके किसानों को भी परेशानी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में 21 सितंबर तक मौसम खराब रहने की बात कही हैं।

इसके साथ ही 19 सितंबर को मौसम के बिगड़ने की आशंका जताई है औ 18 सितंबर को अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में बीती शाम से ही मौसम खराब हो गया है और रात भर तेज बारिश हुई है। बारिश का क्रम सुबह भी जारी है और घने बादल घाए हुए हैं और धुंध भी है। ऐसे में आम लोगों को अपने कामकाज में तो दिक्कत आ ही रही है साथ ही पशु पालकों को अपने पशुओं के लिए चारे की समस्या भी हो रही है।

chat bot
आपका साथी