सपना पालमपुर जिला की महिला अध्यक्ष चुनी

संवाद सहयोगी पालमपुर स्वाभिमान पार्टी के संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जगजीत सिंह कटो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:26 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:26 AM (IST)
सपना पालमपुर जिला की महिला अध्यक्ष चुनी
सपना पालमपुर जिला की महिला अध्यक्ष चुनी

संवाद सहयोगी, पालमपुर : स्वाभिमान पार्टी के संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जगजीत सिंह कटोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद, प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य डा. मदन सिंह राणा, प्रदेश मंत्री डा. स्वरूप सिंह राणा आदि मुख्य अतिथि रहे। स्वाभिमान पार्टी के जिला कांगड़ा अध्यक्ष रमेश भाऊ ने बैठक के बाद कहा कि संगठनात्मक जिला पालमपुर के अंतर्गत चारों मंडलों में पार्टी संगठन को विस्तार देने के लिए 10-10 कार्यकत्र्ताओं की सूची तैयार की गई है। डा. मदन सिंह राणा ने कहा कि पार्टी संगठन के साथ रचनात्मक कार्य में जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनकर समाधान के लिए संघर्ष करेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली, सीमेंट के दामों में अत्यधिक वृद्धि की है। इसके साथ प्रदेश में बस किराये में दो बार बढ़ोतरी कर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में स्वाभिमान पार्टी तीसरे विकल्प के रूप मिशन-2022 की ओर सफलता से बढ़ रही हैं। जिला अध्यक्ष रमेश भाऊ ने सपना सिंह को पालमपुर जिला महिला अध्यक्ष तथा पल्लवी राणा को पालमपुर मंडल महिला अध्यक्ष, वीरेंद्र ठाकुर को जिला कांगड़ा महामंत्री, महेंद्र सिंह राणा को जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तथा रमेश चंद शर्मा को पालमपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डा. एसडी सांख्यान, सुलह मंडल अध्यक्ष राजिद्र नाथ, जयसिंहपुर से सुदर्शन कुमार, पालमपुर मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद, महामंत्री मनजीत सिंह, बैजनाथ से मनजीत सिंह तथा पंकज राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी