60 नगर निकायों के महापौर, उप महापौर व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को मिलेगा प्रशिक्षण

प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला सोलन मंडी व पालमपुर के नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर सहित कुल साठ नगर परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण तीन चरणों में 18 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश लोकप्रशासन संस्थान (हिपा) फेयरलान शिमला में आरंभ होगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:34 PM (IST)
60 नगर निकायों के महापौर, उप महापौर व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को मिलेगा प्रशिक्षण
शिमला में स्थित हिमाचल प्रदेश लोकप्रशासन संस्थान का भवन।

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, सोलन, मंडी व पालमपुर के नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर सहित कुल साठ नगर परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण तीन चरणों में 18 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश लोकप्रशासन संस्थान (हिपा) फेयरलान शिमला में आरंभ होगा। कोरोना के लिए जारी दिशा निर्देशों के पालन के तहत बीस-बीस के बैच में तीन चरणों में दो-दो दिनों में ये प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण की शुरुआत में चार नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर के अलावा 16 नगर परिषदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को 18 व 19 अक्टूबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव रजनीश 18 अक्टूबर को प्रशिक्षण को आरंभ करेंगे और स्मार्ट सिटी सहित विकास के नए मंत्र देंगे।

दूसरे चरण में एक व दो नवंबर को 13 नगर परिषदों और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को ये प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 26 व 27 को बीस नगर पंचायतों के अध्यक्ष च उपाध्यक्षों को ये प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसका आयोजन शहरी विकास विभाग कर रहा है। इस वर्ष ही इन शहरी निकायों के चुनाव हुए थे और कोरोना के मामलों के कारण लगी बंदिशों के कारण प्रशिक्षण में देरी हुई है।

आखिर क्या होगा प्रशिक्षण में

नगर निगम और नगर निकायों यानी नगर परिषद व नगर पंचायतों के एक्ट से पदाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा विकास की योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। उन्हें उनकी शक्तियों व कार्यभार की जानकारी के साथ स्मार्ट सिटी सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।

सोमवार से नगर निगमों के महापौर, उपमहापौर व नगर निकायों के अध्यक्ष व उपाएयक्षों को दो दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे विकास को गति मिले और होने वाले कार्यों से अवगत हो सकें।

मनमोहन शर्मा, निदेश शहरी विकास विभाग

chat bot
आपका साथी