धर्मशाला में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की सौ फीसद स्थापना के लिए जदरांगल में शुरू किया हवन

Central University Himachal Pradesh केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना के लिए जदरांगल में आज सुबह नौ बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विवि को लेकर जनता की ओर से छेड़े आंदोलन के तहत यह हवन यज्ञ आयोजित हो रहा है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:47 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:47 AM (IST)
धर्मशाला में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की सौ फीसद स्थापना के लिए जदरांगल में शुरू किया हवन
केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना के लिए सुबह नौ बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय की धर्मशाला में स्थापना के लिए जदरांगल में आज सुबह नौ बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय विवि को लेकर जनता की ओर से छेड़े आंदोलन के तहत यह हवन यज्ञ आयोजित हो रहा है। तीन घंटे तक यह हवन यज्ञ चलेगा। समाजसेवी अतुल भारद्वाज ने बताया कोविड प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि केंद्रीय विवि के तहत जल्द मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग के स्कूल शुरू किए जाएंगे। जिसके लिए इंफास्ट्रक्चर जुटाया जाए। इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शीतकालीन सत्र के दौरान भेंट करेंगे।

जनता धर्मशाला चाहती है सौ फीसद केंद्रीय विवि की स्थापना

धर्मशाला की जनता की ओर से छेड़ा गया आंदोलन सौ फीसद सीयू की स्थापना किए जाने को लेकर है और इसी कड़ी उपरोक्त दोनों विभाग शुरू करवाने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में लिए जाने वाले निर्णय पर शहर की जनता इंतजार कर रही है। यदि निर्णय खिलाफ रहता है तो अपना हक हासिल करने के लिए शहर की जनता बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी। केंद्रीय विवि को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपने स्वार्थों के चलते विवादित बना दिया है, जिसकी परेशानी पूरे जिला कांगड़ा की जनता झेल रही है, जबकि पहले केंद्रीय विवि की स्थापना धर्मशाला में होनी थी, जिसमें जगह न होने का हवा देकर यहां वहां सरकाने का प्रयास किया गया। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा, जनता अपने हक के लिए जागरूक है।

chat bot
आपका साथी