Mandi Car Accident: मंडी में हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी ब्यास नदी में गिरी, वाहन सवारों का नहीं सुराग

Mandi Car Accident मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन मार्ग पर मंडी में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ब्यास नदी में गिर गई। हादसे में पर्यटकों के बहने की सूचना है। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों की तलाश आरंभ कर दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:35 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:35 PM (IST)
Mandi Car Accident: मंडी में हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी ब्यास नदी में गिरी, वाहन सवारों का नहीं सुराग
मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन मार्ग पर मंडी में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ब्यास नदी में गिर गई।

मंडी, संवाद सहयोगी। Mandi Car Accident, मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन मार्ग पर मंडी में हरियाणा नंबर की एक गाड़ी ब्यास नदी में गिर गई। हादसे में पर्यटकों के बहने की सूचना है। पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों की तलाश आरंभ कर दी है। नगर निगम की डंपिंग साइट के साथ भीमू ढाबे के पास ढांग के नीचे हरियाणा के पानीपत जिला तहसील गनौरा के रहने वाले जगमिंद्र पहल की गाड़ी एचआर 42 जी 7007 नदी में गिरी है। गाड़ी गिरने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिया। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम के सहयोग से जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में कोई नहीं था। आरसी में मिले नंबर के आधार पर जब मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने गाड़ी अपने जानने वाले को दी थी।

अब प्रशासन क्‍यास लगा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग ब्यास नदी के बहाव में बह गए हैं। पर्यटकों की तलाश आरंभ कर दी गई है। जिस व्यक्ति को गाड़ी दी गई थी उसका मोबाइल नंबर भी संपर्क में नहीं है। साथ ही उसके साथ कितने लोग थे अभी यह भी पता नहीं चल पाया है। गाड़ी मार्च महीने में ही खरीदी गई थी।

एसडीएम मंडी रितिका जिंदल ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। गाड़ी में कोई भी मौके पर नहीं मिला है, जबकि मालिक से बात करने पर उन्होंने बताया कि गाड़ी उन्होंने अपने एक परिचित को दी थी। गाड़ी में कितने पर्यटक थे पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी