जीवीके कंपनी के आउटसोर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को राहत, अब नई कंपनी में मिलेगा 1200 लोगों को रोजगार

GVK Ambulance Company हिमाचल में जीवीके कंपनी के 1200 एंबुलेंस कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें नई कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। ये 108 व 102 एंबुलेंस सेवा में तैनात थे। जीवीके की टेंडर अवधि समाप्त होने के कारण इन्हें बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया गया था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:06 PM (IST)
जीवीके कंपनी के आउटसोर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को राहत, अब नई कंपनी में मिलेगा 1200 लोगों को रोजगार
हिमाचल प्रदेश में जीवीके कंपनी के 1200 एंबुलेंस कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। GVK Ambulance Company, हिमाचल प्रदेश में जीवीके कंपनी के 1200 एंबुलेंस कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें नई कंपनी में नौकरी मिल जाएगी। ये 108 व 102 एंबुलेंस सेवा में तैनात थे। जीवीके की टेंडर अवधि समाप्त होने के कारण इन्हें बर्खास्त करने का नोटिस जारी किया गया था। अब नया टेंडर बिहार की कंपनी को मिला है। लेकिन, सेवा देने के लिए आने वाली नई कंपनी को सभी कर्मचारियों को रखना होगा। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अनुबंध के दायरे में आने वाली नई कंपनी को मौखिक तौर पर अवगत करवाया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से कंपनी के साथ औपचारिकताएं पूरी करनी शेष हैं। एनएचएम के प्रबंध निदेशक हेमराज बैरवा का कहना है कि यह एंबुलेंस कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, लेकिन अभी तक नई कंपनी के साथ करार नहीं हुआ है। केवल नई कंपनी को टेंडर मिला है और औपचारिकताएं पूरी होनी है।

18 हजार वेतन दे कंपनी

108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्‍यक्ष पूर्ण चंद का कहना है हम चाहते हैं कि कंपनी प्रत्येक कर्मी को न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन दे। सभी कर्मी दस वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं। पुराने कर्मियों को रखने के संबंध में बता दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्राउट फि‍श फार्म से शुरू करें स्‍वरोजगार, नोहराधार के वीरेंद्र सिंह हर महीने कमा रहे दो लाख रुपये तक

कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया समझाई

केलंग। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को मतदान कर्मियों के लिए केलंग में दूसरे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदान कर्मियों को मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले और मतदान शुरू करने से लेकर मतदान समाप्ति तक के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्हें ईवीएम और वीवीपैट मशीन को लेकर भी टिप्स दिए गए। पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों के लिए निश्चित किए गए दायित्वों को लेकर भी जानकारी दी गई। मतदान कर्मियों को बताया गया कि उन्हें मतदान की प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा- निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।  पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 350 मतदान कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसडीएम लाहुल प्रिया नागटा, एसडीएम उदयपुर राजकुमार ठाकुर, सहायक आयुक्त डा. रोहित शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी