पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने समीरपुर पंहुच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दी जन्मदिन की बधाई

गुलाब सिंह ने समीर पंहुच कर अपने समधि व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्म दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गुलाब सिंह ठाकुर ने उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार में पूर्व में उनके दारा लिखि गई

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 01:46 PM (IST)
पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने समीरपुर पंहुच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को दी जन्मदिन की बधाई
समीर पंहुच कर अपने समधि व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्म दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर। प्रदेश भाजपा सरकार में पूर्व में मंत्री रहे ठाकुर गुलाब सिंह ने समीर पंहुच कर अपने समधि व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। गुलाब सिंह ठाकुर ने उनकी दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार में पूर्व में उनके दारा लिखि गई विकास की इबारत उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। उनके जन्मदिन पर प्रदेश भर में जश्न का माहौल है। इसलिए वह भी उनके आवास स्थान पर बधाई संदेश देने पंहुचे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार के जन्म दिवस पर मंडल भाजपा जोगेंद्रनगर के पदाधिकारी भी खुशियां मना रहे है। मंडल भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर ने भी बधाई देते हुए दीर्घ आयु की कामना की है।

chat bot
आपका साथी