धर्मशाला सर्किल में रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे : त्रिलोक

संवाद सहयोगी पालमपुर हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:31 PM (IST)
धर्मशाला सर्किल में रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे : त्रिलोक
धर्मशाला सर्किल में रोपे जाएंगे 16 लाख पौधे : त्रिलोक

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर ने वीरवार को गुजरेड़ा में 72वें वन महोत्सव के तहत अर्जुन का औषधीय पौधा रोपित किया। इसके अतिरिक्त देवदार के करीब 300 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन आवरण क्षेत्र को बढ़ाने पर सरकार की ओर से विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में एक करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है इसमें औषधीय, देवदार, चौड़ीपति, चारे और फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। धर्मशाला सर्किल में 1985 हेक्टेयर क्षेत्र में छह करोड़ से करीब 16 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर वन मंडल के अंतर्गत भी 338 हेक्टेयर क्षेत्र में दो लाख 8 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया और इसका लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 15 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद त्रिलोक कपूर ने चचियां नगरी में 75 लाभार्थी परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए।

इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह, रेखा कौंडल और बिदु बाला ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव ने इनको विधिवत पार्टी में शामिल किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, जिला महामंत्री नरेंद्र भट्ट, चचियां पंचायत प्रधान जगतंबा देवी, बगोड़ा पंचायत प्रधान सतीश भट्ट, दराटी पंचायत प्रधान संजय, डाढ पंचायत प्रधान प्रवीन कुमार, गोपालपुर पंचायत उपप्रधान कर्मचंद, महिला मोर्चा महामंत्री रंजना भट्ट, शेर सिंह, सुनील जम्वाल, साहिल नाग, अनूप शर्मा, रमेश धीमान, रजनीश ठाकुर, भीखम चंद, डा. हरबंस बंटी, देशराज ठाकुर, अनिल सरोत्री, डीएफओ नितिन पाटिल, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग सुभाष कुमार व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी