भाजपा का ट्रिप्पल इंजन पच्छाद में हुआ फेल : जीआर मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने रासुमांदर जॉन का दौरा कर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने के टिप्स दिए गए। पच्छाद में सभी विकास कार्य ठप्प पड़ें हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:28 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:28 AM (IST)
भाजपा का ट्रिप्पल इंजन पच्छाद में हुआ फेल : जीआर मुसाफिर
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने के टिप्स दिए हैं।

राजगढ़, संवाद सूत्र। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने रासुमांदर जॉन का दौरा कर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार सुने और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। मुसाफिर ने कहा कि पच्छाद में सभी विकास कार्य ठप्प पड़ें हैं और पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लिया जाए रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों ने उपचुनावों में जो वादे यहाँ आकर पच्छादवासियो से किये थे वो सब जुमले साबित हुये है सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का ट्रिप्पल ईंजन पच्छाद में पूर्ण रूप से हांप गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्‍प पड़ें हैं। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं विकास का पहिया थम चुका है, सिर्फ कागजों में लीपा पोथी की जा रही हैं। जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुँचाया जाय जिससे आम आदमी को भी पता चले कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी, नोंजवान विरोधी, बागबान विरोधी,व्यपारी विरोधी नीतियों से तंग आकर डिबर और कुडु लवाना पंचायतों के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं जिनका पार्टी में आने पर स्वागत किया गया। कहा कि कांग्रेस में आए सभी लोगों को उचित सम्मान के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब परेशान हो चुकी हैं ओर अब बदलाओ की लहर प्रदेश में चल रही हैं। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बेली राम शर्मा, जॉन अध्यक्ष जाती राम ,सोमदत्त शर्मा अनिल, महेश सहित कई वरिष्ठ,युवा,महिला कांग्रेसी भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी