गगल में आइटी पार्क का शीघ्र निर्माण करवाया जाए

संवाद सहयोगी कांगड़ा कांगड़ा ब्लाक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मटौर में अध्यक्ष सुरेश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:29 PM (IST)
गगल में आइटी पार्क का शीघ्र निर्माण करवाया जाए
गगल में आइटी पार्क का शीघ्र निर्माण करवाया जाए

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा ब्लाक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मटौर में अध्यक्ष सुरेश वालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से गगल में स्वीकृत आइटी पार्क का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की गई।

सुरेश वालिया ने कहा कि अगर क्षेत्र के भाजपा नेता विकास के इतने ही हितैषी हैं तो वह मौजूदा सरकार से आइटी पार्क का शीघ्र निर्माण करवाएं। इससे क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष रोशन लाल, प्रेम वरसोला ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो राजकीय डिग्री कालेज, एक आइटीआइ, चंगर और पलम क्षेत्र के लिए करोड़ों की पेयजल योजनाएं और सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये मंजूर करवाकर विधायक पवन काजल ने एक समान विकास करवा कर जनता के दिलों में जगह बनाई है। दो पूर्व विधायक जो लगातार दो बार विभिन्न राजनीतिक दलों से चुनाव हार चुके हैं। भाजपा में शामिल होकर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। दोनों पूर्व विधायकों ने अगर अपने कार्यकाल में विकास करवाया होता तो क्षेत्न की जनता उन्हें चुनावों मे हराकर घर पर नहीं बिठाती। ब्लाक कांग्रेस के नेताओं ने कहा 2022 के चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर विधायक पवन काजल की जीत सुनिश्चित करेगी और उनके द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का घर-घर जाकर प्रचार कर जन जागरण अभियान शुरू करेंगे।

बैठक में सूबेदार चुनी लाल, विजय कुमार चौधरी, कैप्टन निर्मल सिंह, संदीप मनकोटिया, रिपल, अरुण कुमार, राजन, बिदु कुमारी, आकाश चौधरी, संजय गोरा, लकी शर्मा, सतीश सोनी, रेनू पठानिया, राजिंद्र, सपना, कुसुम लता, सुनीता व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी