करसोग में 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी
Girl Physically Assaulted जिला मंडी करसोग में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोप लगाया है। इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है
करसोग, संवाद सहयोगी। Girl Physically Assaulted, जिला मंडी करसोग में 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोप लगाया है। इस पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 वर्षीय कुमार सिंह उर्फ नितिन निवासी गांव भोरा ने 8 मई देर रात को जबरन घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर दुराचार किया। दोनों युवक व युवती साथ पढ़ते थे। एक शादी में युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया, जिसका युवक ने वीडियो बना लिया, युवती को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में युवक आठ मई को युवक देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस पर युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया सोमवार को देर रात दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक्टिव केस प्रतिशतता दिल्ली से चार गुणा, एक सप्ताह में 206 की मौत 24302 नए मामले, पढ़ें खबर
यह भी पढ़ें: Corona Curfew: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, इंदौरा थाना की टीम ने इन मार्गों पर लगाए 24 घंटे नाके
यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus/Covid Cases Update: 35 हजार के ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा जिला में दस हजार
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ वैक्सीन लगवाना जरूरी, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ