पहले शादी का झांसा दिया फिर युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

रोहडू थाना के तहत पडऩे वाले एक क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:22 PM (IST)
पहले शादी का झांसा दिया फिर युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म किया । जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। रोहडू थाना के तहत पडऩे वाले एक क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपित को पकडऩे के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस की आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि ननखड़ी निवासी प्रदीप ने शादी का झांसा देकर 29 सितंबर को रोहड़ू से उसका अपहरण किया और कुल्लू की निरमंड तहसील के ब्रो में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक, पांच अक्टूबर तक आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

रोहड़ू पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस शीघ्र आरोपित की तलाश कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

ताला तोड़कर जबरन घर कब्जाने की शिकायत की

पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत घर में ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कसौली में पुलिस को दिए शिकायत पत्र में ललित मोहन अत्री निवासी गांव व डाकघर गढख़ल, तहसील कसौली ने कहा कि छह अक्टूबर की रात को विपाशा ने जबरदस्ती ताला तोड़कर उनका एक मकान जो कि गढख़ल में है, पर कब्जा कर लिया है। उसने मकान के अंदर से उसका सामान बाहर फेंक दिया। यह मकान उनकी बुआ भागवती देवी का था, जिनकी अब मृत्यु हो चुकी है। इस मकान की देखभाल व छोटे-बड़े कार्य बुआ के जीवनकाल से अब तक वही करते आ रहे हैं। पुलिस थाना कसौली में इस संबंध में मामला पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व मीडिया अधिकारी सोलन अशोक वर्मा ने की है।

chat bot
आपका साथी