बज्रेश्वरी देवी के घृत पर्व को मिला जिला स्तरीय दर्जा, लोगों में खुशी

माता श्री बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा में मकर सक्रांति को होने वाले घृत पर्व को प्रदेश सरकार द्वारा जिलास्तरीय दर्जा दिया गया है। इस पर कांगड़ा व्यापार मंडल मंदिर के पुजारियों व भाजपा मंडल कांगड़ा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:29 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:29 PM (IST)
बज्रेश्वरी देवी के घृत पर्व को मिला जिला स्तरीय दर्जा, लोगों में खुशी
बज्रेश्वरी देवी के घृत पर्व को मिला जिला स्तरीय दर्जा मिलने से खुशी। जागरण आर्काइव

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। माता श्री बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा में मकर सक्रांति को होने वाले घृत पर्व को प्रदेश सरकार द्वारा जिलास्तरीय दर्जा दिया गया है। इस पर कांगड़ा व्यापार मंडल, मंदिर के पुजारियों व भाजपा मंडल कांगड़ा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।

कांगड़ा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि दो वर्ष पूर्व परशुराम जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जयराम ठाकुर के समक्ष कई मांगें प्रदेश ब्राह्मïण कल्याण सभा ने रखी थीं। इसमें श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मकर सक्रांति को होने वाले घृत पर्व को राज्यस्तरीय दर्जा देने की मांग भी प्रमुख थी। उन्होने बताया कि उस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी कुछ मांगों को तभी मान लिया था और कुछ मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। दो वर्ष बाद घृत पर्व को जिलास्तरीय करने की मंजूरी प्रदेश सरकार ने दे दी है।

वर्ष 2022 में होने वाले घृत पर्व अब जिलास्तरीय होगा, जिसमें व्यापार मंडल कांगड़ा, मंदिर के पुजारी व कांगड़ा भाजपा संगठन मुख्यमंत्री को घृत पर्व के आयोजन पर आमंत्रित करेेेंगे। जिलास्तरीय घृत पर्व का शुभारंभ मुख्यमंत्री से करवाने का समय उनसे लिया जाएगा। भाजपा मंडल कांगड़ा ने घृत पर्व के जिलास्तरीय आयोजन करने पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक संजय चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष नीतू दमीर, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, उत्तम चौधरी, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, पवना चौधरी व अन्य कई भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस मांग को पूरा करने के लिए समाजसेवी मुनीष शर्मा के काफी प्रयास रहे हैं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राम प्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री व कांगड़ा से भाजपा नेता मुनीश शर्मा का भी आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी