एक माह में जियोलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट आने की संभावना

जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित जमीन के जियोलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट एक माह में आने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:20 PM (IST)
एक माह में जियोलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट आने की संभावना
एक माह में जियोलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट आने की संभावना

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित जमीन के जियोलाजिकल सर्वे की रिपोर्ट एक माह में आने की संभावना है। कोलकाता से आई जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को जदरांगल में सर्वे कर वापस लौट गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सीयू कैंपस के निर्माण का रास्ता साफ होगा।

जदरांगल में जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम जीएस तिवारी के नेतृत्व में सर्वेक्षण के लिए पहुंची थी। टीम ने दो दिन जमीन का निरीक्षण किया और कुछ तथ्य भी खंगाले हैं। इसकी रिपोर्ट बनेगी, जो करीब एक माह में आने की संभावना है।

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का सौ फीसद निर्माण हो, इसके लिए शहर की जनता ने सामाजिक कार्यकर्ता अतुल भारद्वाज के नेतृत्व में सांकेतिक धरना शुरू किया है। शहर के कई स्थानों पर सफेद झंडे लगाए गए हैं। अब इन्हें पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया गया है। शहर के पांच लोग जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम से भी मिले हैं। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम ने जदरांगल में सीयू के लिए चिन्हित जमीन का सर्वे किया है। उम्मीद है कि जल्द रिपोर्ट आएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

-डा. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, केंद्रीय विश्वविद्यालय जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की पांच सदस्यीय टीम जदरांगल में दो दिन तक सर्वे करने के बाद वापस लौट गई है। उम्मीद है कि सर्वे से संबंधित रिपोर्ट जल्द आएगी।

-डा. हरीश गज्जू, एसडीएम धर्मशाला

chat bot
आपका साथी