जयसिंहपुर के जैतर में पशुशाला राख

उपमंडल जयसिंहपुर के तहत बड़-दगोह में एक पशुशाला राख हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM (IST)
जयसिंहपुर के जैतर में पशुशाला राख
जयसिंहपुर के जैतर में पशुशाला राख

संवाद सूत्र, तिनबड़ : उपमंडल जयसिंहपुर के तहत पंचायत बड़-दगोह में पशुशाला राख हो गई। हालांकि दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। बड़-दगोह के जैतर निवासी रंगील सिंह पुत्र भीरू राम की पशुशाला में बाद दोपहर करीब तीन बजे आग लगी। लोगों ने भैंस को बाहर निकाल लिया। पंचायत प्रधान बलदेव खरवाल ने बताया कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी