यहां उपडाकघरों में भी मिलेगा गंगाजल

प्रधान डाकघरों के अलावा अब डाक मंडल धर्मशाला के उपडाकघरों से भी लोग गंगाजल खरीद पाएंगे। डाक विभाग ने डाक मंडल के तहत आते सभी 61 डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध करवा दिया है। हालांकि मंडल के तहत 305 शाखा डाकघरों में यह सुविधा अब भी मांग के अनुसार है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 08:35 PM (IST)
यहां उपडाकघरों में भी मिलेगा गंगाजल
डाक मंडल धर्मशाला के उपडाकघरों गंगाजल मिल सकेगा। जागरण आर्काइव

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। प्रधान डाकघरों के अलावा अब डाक मंडल धर्मशाला के उपडाकघरों से भी लोग गंगाजल खरीद पाएंगे। गंगाजल खरीद के लिए डाक विभाग ने डाक मंडल के तहत आते सभी 61 डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध करवा दिया है। हालांकि मंडल के तहत 305 शाखा डाकघरों में यह सुविधा अब भी मांग के अनुसार मुहैया हो रही है। डाक मंडल धर्मशाला की बात करें तो दो प्रधान डाकघर धर्मशाला व पालमपुर हैं जबकि 61 उप डाकघर व 305 शाखा डाकघर हैं।

गंगाजल सबसे पहले बिक्री के लिए धर्मशाला व पालमपुर के प्रधान डाकघरों में उपलब्ध करवाया गया था। हालांकि शुरूआत में इसकी बहुत ज्यादा मांग भी थी। लेकिन कोरोना काल के बाद जरूर मांग में कमी आई है। जिसकी सप्लाई बाधित होना रहा था। अब मौजूदा समय में डाकघरों में 100 एमएल की बोतल ही उपलब्ध है। जिसकी कीमत 30 रुपये निर्धारित है।

डाक मंडल धर्मशाला के डाक अधीक्षक राम तीर्थ शर्मा के मुताबिक प्रधान डाकघरों के अलावा अब उप डाकघरों में भी गंगाजल उपलब्ध करवा दिया गया है। जहां से जब चाहे लोग गंगाजल की 100 एमएल की बोतल खरीद सकते हैं जबकि शाखा डाकघरों में भी लोगों की मांग के अनुसार मुहैया करवाने का प्रावधान रखा गया है। उनके अनुसार प्रधान डाकघरों के साथ-साथ उप डाकघरों में इसके लिए प्रचार भी किया जा रहा है जबकि शाखा डाकघरों में भी गंगाजल के प्रति लोगों को जानकारी दी जा रही है, ताकि इसकी मांग बढ़े।

इनरव्हील क्लब ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के महिला छात्रावास में रविवार को इनरव्हील क्लब कांगड़ा के सौजन्य से छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला से डा. मनु शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस दौरान डा. मनु शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा, तन व मन को स्वस्थ रखने का मुख्य आधार स्वच्छता ही है। कहा कि कोरोना महामारी के दौर में स्वच्छता का महत्व और भी बढ़ गया है। डा. मनु शर्मा ने स्वच्छता संबंधी जानकारियां छात्राओं से साझा की। इनरव्हील क्लब कांगड़ा की अध्यक्ष डा. सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कालेज प्राचार्य डा. बलजीत ङ्क्षसह पटियाल का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान डा. सुमन शर्मा व क्लब की सदस्यों सरिता धीमान, सुनील शर्मा, स्नेह गुप्ता व प्रो. नंदिनी ने छात्राओं को सैनिटरी पैड व फल बांटे।

chat bot
आपका साथी