गणपति बप्पा मोरया से गूंजे मंदिर

शहीद कै. विक्रम बत्तरा गली वार्ड-5 पालमपुर में 13 सितंबर से स्थापित पंचम गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 08:59 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया से गूंजे मंदिर
गणपति बप्पा मोरया से गूंजे मंदिर

संवाद सहयोगी, पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा गली वार्ड पांच पालमपुर में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। गणेश मंडल पालमपुर के संयोजक संजीव शर्मा, आशीष गुप्ता, महेश शर्मा, मनु, कुलदीप राणा, गोपाल शर्मा ने बताया कि पांच साल से गणेश उत्सव का आयोजन हो रहा है। उत्सव में व्यापारियों के अतिरिक्त समाजसेवियों का भी सहयोग रहता है। रविवार को भेड़ू महादेव स्थित न्युगल खड्ड में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। नौ दिवसीय उत्सव में पंडित रजत शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की। वहीं विक्की धीमान एवं पार्टी ने सांस्कृतिक संध्याओं में भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, रोहित वासुदेवा, महेश शर्मा, राजकुमार, संजय वालिया, कुलदीप राणा, प्रवीण शर्मा व पंडित रोहित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी