Gandhi Family In Shimla: राहुल गांधी का एक सप्‍ताह में शिमला का दूसरा दौरा, सोनिया भी प्रियंका के घर में ठहरीं

Gandhi Family In Shimla कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर को फिर से शिमला पुहंचे। उनका इसी सप्ताह में शिमला का यह दूसरा दौरा है। वह छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी के निवास पर रुके हैं। कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले से ही यहां पर हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:43 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:43 AM (IST)
Gandhi Family In Shimla: राहुल गांधी का एक सप्‍ताह में शिमला का दूसरा दौरा, सोनिया भी प्रियंका के घर में ठहरीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर को फिर से शिमला पुहंचे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Gandhi Family In Shimla, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर को फिर से शिमला पुहंचे। उनका इसी सप्ताह में शिमला का यह दूसरा दौरा है। वह छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी के निवास पर रुके हैं। कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले से ही यहां पर हैं। राहुल गांधी दोपहर 12:31 बजे शिमला पहुंचे। यहां से वह सीधे ही छराबड़ा गए। यह उनका निजी दौरा है। उनका इस दौरान किसी भी कांग्रेस नेता या अन्य किसी से भी मिलने का कार्यक्रम नहीं है।

हालांकि, उम्‍मीद जताई जा रही है कि गांधी परिवार हिमाचल के पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं पार्टी के दिग्‍गज नेता वीरभद्र सिंह के परिवार से मिल सकते हैं। राहुल गांधी वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे, लेकिन सोनिया गांधी ने अभी उनके परिवार से मुलाकात नहीं की है। ऐसे में क्‍या लगाए जा रहे हैं कि सोनिया व राहुल कभी भी वीरभद्र के परिवार की पत्‍नी प्रतिभा सिंह व पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्‍य सिंह से मुलाकात करने पहुंच सकते हैं।

शिमला में वीवीआइ मूवमेंट के कारण सुरक्षा व्‍यवस्‍था भी चाक चौबंद है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल शिमला दौरे पर हैं। हालांकि आज उनका कुल्‍लू व मनाली में जाने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: जानिए भारत के लिए जेल जाने वाले इकलौते अमेरिकी स्‍टोक्‍स के बारे में, ईसायत का प्रचार करने आए थे अपना लिया सनातन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

शिमला। कांग्रेस सचिव व प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पार्टी गतिविधियों की जानकारी प्रदेश प्रभारी को सौंपी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ काम कर रही है। आने वाले दिनों में और प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी