पुलिस नाका देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा चरस तस्‍कर, स्‍कूटी अचानक बंद होने पर पुलिस ने दबोचा

Gagret Police पुलिस थाना गगरेट की टीम ने स्‍कूटी सवार से चरस की खेप बरामद की है। अम्बोटा के डीएवी चाैक पर पुलिस ने सोमवार रात को विशेष नाका लगाया हुआ था। पुलिस नाके को देखकर वाहन को मोड़कर भागने लगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:45 AM (IST)
पुलिस नाका देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा चरस तस्‍कर, स्‍कूटी अचानक बंद होने पर पुलिस ने दबोचा
पुलिस थाना गगरेट की टीम ने स्‍कूटी सवार से चरस की खेप बरामद की है।

गगरेट, जेएनएन। पुलिस थाना गगरेट की टीम ने स्‍कूटी सवार से चरस की खेप बरामद की है। अम्बोटा के डीएवी चाैक पर पुलिस ने सोमवार रात को विशेष नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक स्कूटी सवार आया और पुलिस नाके को देखकर वाहन को मोड़कर भागने लगा। लेकिन उसकी स्कूटी बंद हो गई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो युवक ने चालाकी से अपनी जेब से एक लिफाफा नीचे फेंक दिया, जिसे पुलिस कर्मियों ने देख लिया। पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें  25.84 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया संदीप कुमार निवासी वार्ड 3 अम्बोटा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी