खूनी संघर्ष में मारे गए राकेश का अंतिम संस्कार

जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए राकेश कुमार का म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:39 PM (IST)
खूनी संघर्ष में मारे गए राकेश का अंतिम संस्कार
खूनी संघर्ष में मारे गए राकेश का अंतिम संस्कार

जागरण संवाद केंद्र, कांगड़ा : जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए राकेश कुमार का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अंतिम संस्कार से पहले बीरता गांव में माहौल तनावपूर्ण था। इस कारण यहां पुलिस बल भी तैनात था। कांगड़ा प्रशासन को आशंका थी कि ग्रामीण रोष प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन डीएसपी सुनील राणा ने ऐसा नहीं होने दिया।

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुदेश सहोतरा ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष व गुस्सा है। हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने के बाद लोगों का कुछ गुस्सा शांत हुआ है। उन्होंने कहा हेड कांस्टेबल को निलंबित किया जाना चाहिए। अगर उसने राकेश कुमार की शिकायत पर उसी दिन कार्रवाई की होती तो खूनी संघर्ष नहीं होता।

सुभाष का नए घर में रहने व बेटी की शादी करने का सपना रहा अधूरा

खूनी संघर्ष को चार दिन बीत चुके हैं। अपनों को खो चुके परिवार में खुशियां आने वाली थीं लेकिन अब मातम का माहौल है। पहले सुभाष और उसके बाद राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। सुभाष की बेटी की शादी के बाद राकेश की जानी थी। बताया जा रहा है कि सुभाष ने कड़ी मेहनत से नया घर बनाया था। 17 जून को उसने नए घर की प्रतिष्ठा की थी और 18 जून को सुबह वह नए घर से हवन का सामान उठा रहा था। इसी दिन उसने नए घर में प्रवेश करना था, क्योंकि उसने यहां पर लड़की की शादी करनी थी। 18 जून को सुबह राकेश कुमार को उसके सगे संबंधी पीटने लगे तो सुभाष उसे बचाने लगा। इस दौरान उसके सिर में आरोपितों में से किसी एक ने दराट से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। राकेश कुमार भी बेसुध हो गया था। 20 जून को सुभाष की मौत हो गई और उसका नए घर में रहने व बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रह गया। उमाशंकर अपने भाई सुभाष को बचाने गया तो उसके सिर पर भी दराट से वार कर दिया। उसके सिर में कई टांके लगे हैं।

chat bot
आपका साथी