फोरलेन प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

संवाद सहयोगी जसूर कंडवाल से सियूनी तक फोरलेन परियोजना के प्रभावित लोगों को मुआवजा र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 02:54 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 02:54 AM (IST)
फोरलेन प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा
फोरलेन प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

संवाद सहयोगी, जसूर : कंडवाल से सियूनी तक फोरलेन परियोजना के प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि दिए जाने का कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र प्रशासन उनके खाते में मुआवजे की रकम डाल देगा। करीब लगभग 145 करोड़ की राशि की अदायगी से पूर्व प्रभावितों के क्लेम संबंधी मामलों की विभाग जांच कर रहा है। कम मुआवजे को लेकर फोरलेन प्रभावितों की ओर से दायर की गई आपत्तियों का भी प्रशासन जांच कर रहा है।

कई माह पूर्व दिए गए मुआवजे के अवार्ड लेटर की राशि खाते में न पहुंच पाने पर प्रभावितों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। प्रभावित लोगों की लड़ाई लड़ रही विभिन्न संस्थाएं भी इस मुद्दे को उठा रही थी कि आखिर विभाग की ओर से क्लेम देने में इतना ज्यादा देरी किन कारणों से हो रही है। विभाग का अवलोकन कार्य कोविड-19 के कारण भी प्रभावित हो रहा था। अब विभाग क्लेम को अंतिम रूप देने से पहले उसकी तकनीकी रूप से जांच में जुटा है। उधर भू-अधिग्रहण अधिकारी डा. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्लेम के मामलों की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। रिकार्ड की पुष्टि का कार्य समाप्त होते ही 145 करोड़ की मुआवजा राशि फोरलेन प्रभावितों के बैंक खातों में डालने की कवायद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि थ्रीडी सुपर सप्लीमेंट्री की सूची भी अपलोड कर दी है तथा इसका प्रकाशन सरकार की ओर से शीघ्र किए जाने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी